ज्यों तों प्रेम खेलन का चाओ, सिर धर तली गली मेरी आओ
ज्यों तों प्रेम खेलन का चाओ, सिर धर तली गली मेरी आओ
धूमधाम से मनाया गया खालसा साजना दिवस
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद ने फोन पर दीं संगत को शुभकामनाएं
कार्यक्रम का सार, अम्रत संचार आज सुबह 9 बझे से
बरेली। श्री गुरु गोविंद सिंह जी द्वारा 1699 में अमृत छका कर खालसा की स्थापना की गई थी जिस को मुख्य रखते हुए हर वर्ष सिख समाज बड़े ही हर्षोल्लास के साथ खालसा साजना दिवस को वैशाखी के रूप में मनाता है गुरुवार को बड़ी ही धूमधाम के साथ इस पर्व को गुरुद्वारा श्री गुरु दुख निवारण साहिब संजय नगर में मनाया गया जहां पर हजारों की तादात में संगत ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष माथा टेक कर खुशियां प्राप्त की एवं गुरु का लंगर ग्रहण किया। मुख्य दीवान में कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 9:00 बजे स्वये गुरबाणी ग्रुप के बच्चों द्वारा गुरु ग्रंथ साहिब में दर्ज भट साहिबान के स्वये पढ़ते हुए श्री गुरु ग्रंथ साहिब का प्रकाश करने के साथ ही हुई उपरांत हजूरी रागी जथा अमरजीत सिंह दिलीप सिंह श्री दरबार साहिब अमृतसर से आए हुए सिमर प्रीत सिंह श्री बांग्ला साहिब दिल्ली से आए हुए सतविंदर सिंह ने गुरबाणी के मनोहर कीर्तन द्वारा संगत को निहाल किया साथ ही गुरुद्वारा मंजी साहिब अमृतसर से आए ज्ञानी बलदेव सिंह ने खालसा साजना के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए संगत को रूबरू कराया। वही कार्यक्रम में श्री हरि मंदिर एवं अमरजीत सिंह बग्गा की तरफ से छबील शरबत का निशुल्क कैंप लगाया गया साथ ही सीख मशीनरी द्वारा पुस्तक का स्टाल एवं जोड़े घर की सेवा संभाली गई आई एम ए ब्लड बैंक एवं जिला अस्पताल की तरफ से रक्तदान कैंप लगाया गया अन्य मुख्य सेवादारों की तरफ से स्वास्थ्य कैंप नींबू पानी का कैंप भी लगाया गया। कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार, एसपी ट्रैफिक राम मोहन सिंह, ज्वाइंट कमिश्नर ऋषि नंदन गोयल, पंजाबी संगठन पवन अरोड़ा आदि ने भी उपस्थित होकर गुरु साहेब का आशीर्वाद प्राप्त किया। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अपने पहुंचने की असमर्थता जताते हुए फोन पर ही सिख संगत को शुभकामनाएं दी। इस दौरान कार्यक्रम में पहुंचने वाले मुख्य लोगों को एवं सेवा करने वाले लोगों को गुरु की बख्शीश देकर सम्मानित किया गया। शाम को भी गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में बाहर से आए दोनों रागी जाते एवं कथा वाचक ने संगत को निहाल किया। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सचिव गुरचरण सिंह ने बताया कि पूरे कार्यक्रम का सार अमृत संचार आज गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा माडल टाउन में प्रातः 9:00 बजे से आरंभ होगा जिसमें जो भी प्राणी अमृत शक्कर गुरु की खुशियां प्राप्त करना चाहता है वह पहुंच सकता है। कार्यक्रम में मुख्य सेवादार महेंद्र सिंह, सचिव गुरचरण सिंह, कैसियर रंजीत सिंह बग्गा, सूरज भाटिया, चंद्रमोहन खन्ना, गुरदर्शन सिंह राजू, रघुवीर सिंह, गुरमीत सिंह, प्रभजोत सिंह, जसविंदर सिंह, मनजीत सिंह आदि का विशेष सहयोग रहा।