Wednesday, 11-11-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

दीपावली पर्व पर बरेली में खूब हुई शराब की ओवररेटिंग बिक्री आबकारी विभाग की निगरानी पर उठे सवाल

दीपावली पर्व पर बरेली में खूब हुई शराब की ओवररेटिंग बिक्री  आबकारी विभाग की निगरानी पर उठे सवाल



 मनोज कुमार शर्मा( जिला संवाददाता बरेली)



बरेली। दीपावली के त्योहार पर बरेली शहर में शराब की दुकानों पर जमकर ओवररेटिंग होने के आरोप सामने आए। त्योहार के दौरान शराब की मांग बढ़ने का फायदा उठाकर कुछ दुकानदारों द्वारा निर्धारित मूल्य (MRP) से अधिक कीमत वसूलने की शिकायतें सामने आईं। ऐसे में शराब खरीदने पहुंचे ग्राहकों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ा।

सवाल यह है कि जब त्योहार को देखते हुए आबकारी विभाग की जिम्मेदारी दुकानों पर निगरानी रखने की थी, तो फिर शराब की दुकानों पर खुलेआम ओवररेटिंग कैसे होती रही? क्या आबकारी निरीक्षक अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित जांच कर रहे थे या फिर विभागीय निगरानी केवल कागजों तक सीमित रही?

दीपावली जैसे बड़े त्योहार पर आबकारी विभाग को दुकानों पर औचक निरीक्षण और गोपनीय जांच करानी चाहिए थी। यदि निर्धारित मूल्य से अधिक वसूली हुई है तो संबंधित दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

अब देखना यह है कि जिला आबकारी अधिकारी इस मामले को कितनी गंभीरता से लेते हैं और शहर में हुई कथित ओवररेटिंग की निष्पक्ष जांच कराकर जिम्मेदार दुकानदारों पर क्या कार्रवाई करते हैं।

whatsapp whatsapp