Wednesday, 05-08-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

तेज रफ्तार कार चालक ने जोमैटो बॉय व पुलिस की गाड़ी में मारी टक्कर

तेज रफ्तार कार चालक ने जोमैटो बॉय व पुलिस की गाड़ी में मारी टक्कर



भागने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटी


बरेली।       प्रेमनगर थाना क्षेत्र में सोमवार की रात एक बड़ा हादसा होने से टल गया। मामला देर रात करीब 10:30 बजे का है। डीडीपुरम चौराहे की ओर से प्रेमनगर की ओर एक कार चालक युवक तेज रफ्तार में सड़कों पर फर्राटा भर रहा था। गाड़ी इतनी तेज गति में थी कि चालक सामने पड़ने वाले को टक्कर मारने से भी नहीं चूक रहा था। स्टेडियम के पिछले गेट के पास एक डिलीवरी बॉय ऑर्डर की डिलीवरी करके खड़ा हुआ था। कार चालक ने तेज रफ्तार में पहले उसकी बाइक में टक्कर मारी और उसके बाद वहां एक बार फिर फर्राटा भर दिया। कुछ दूर जाने के बाद कार चालक ने अलीगंज कस्बा में तैनात दरोगा अंकित कुमार की खड़ी कार में टक्कर मार कर कार को क्षतिग्रस्त कर दिया। प्रेमनगर थाने में मौजूद अंकित कुमार ने बताया कि वह उस समय अपने परिवार को डॉक्टर के पास लेकर गए थे। वापस आकर परिवार गाड़ी में से उतरा ही था कि तबतक तेज रफ्तार कार चालक ने टक्कर मार दी। दरोगा की कार में टक्कर मारने के बाद आरोपी भागने लगे। उसी समय कार अनियंत्रित हो गई और सड़क पर ही पलट गई। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों की किसी तरह चालक व उसके साथी को कार से निकलाकर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस के मुताबिक युवक जिस कार को चला रहा था वह उसके रिश्तेदार की है। साथ ही दोनों ही युवक प्रेमनगर के ही रहने वाले हैं।  हालांकि देर रात तक थाने में युवकों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई थी।

whatsapp whatsapp