Thursday, 12-11-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

कुटुंब प्रबोधन और पर्यावरण संरक्षण से ही समाज का उत्थान : रेखा चूड़ासमा

कुटुंब प्रबोधन और पर्यावरण संरक्षण से ही समाज का उत्थान : रेखा चूड़ासमा


महिलाओं की सशक्त भागीदारी से देश मजबूत होता है : डॉ अजीता सिंह तिवारी



बरेली। विद्या भारती द्वारा संचालित कांति कपूर सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में बुधवार को सप्त शक्ति संगम कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन कर मुख्य अतिथि प्रो. अजीता सिंह तिवारी (बरेली कॉलेज), मुख्य वक्ता सुश्री रेखा चूड़ासमा (अखिल भारतीय संयोजिका) और कार्यक्रम अध्यक्षा डॉ नीलम गुप्ता ने शुभारंभ किया। विद्यालय प्रबंधिका श्रीमती सरोज अग्रवाल और प्रधानाचार्या श्रीमती अर्चना ने सभी अतिथियों एवं अभिभाविकाओं का स्वागत किया। मुख्य वक्ता रेखा चूड़ासमा ने कहा कि कुटुंब प्रबोधन समाज निर्माण की मजबूत नींव है। एक सशक्त परिवार ही संस्कार, संस्कृति और सामाजिक दिशा को सही रूप दे सकता है। उन्होंने मातृशक्ति को विकसित भारत के संकल्प में बढ़-चढ़कर योगदान देने का आह्वान किया।

मुख्य अतिथि डॉ अजीता सिंह तिवारी ने पर्यावरण संरक्षण पर बल देते हुए कहा कि भारतीय त्योहार हमें प्रकृति के साथ जुड़ाव का संदेश देते हैं। जन्म से मृत्यु तक मनुष्य प्रकृति की गोद में पनपता है, इसलिए पर्यावरण संरक्षण राष्ट्रीय जिम्मेदारी है।

अध्यक्षा डॉ नीलम गुप्ता ने कहा कि देश के विकास में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। परिवार से लेकर समाज और राष्ट्र तक, महिलाओं में नेतृत्व क्षमता, आत्मरक्षा तथा मानसिक सशक्तिकरण का विकास आवश्यक है। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य और उद्यमिता में सक्रिय भागीदारी ही महिलाओं को श्रेष्ठता के मार्ग पर ले जाती है। अभिभाविकाओं ने अपने अनुभव साझा किए। संचालन श्रीमती प्रिया सक्सेना ने किया, जिन्होंने उपस्थित मातृशक्ति को सप्त शक्तियों—कीर्ति, लक्ष्मी, वाणी, स्मृति, मेधा, धृति, क्षमा—को जागृत करने का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में मोक्षिता सक्सेना, निधि शर्मा, भावना शर्मा, प्रतिभा शर्मा, ज्योति अग्रवाल, नम्रता अखंड आदि का योगदान रहा। अंत में प्रबंधिका श्रीमती सरोज अग्रवाल ने आभार व्यक्त किया।

whatsapp whatsapp