पाँच लाख से तैयार राजेन्द्र नगर चौकी का किया गया उद्घाटन
पाँच लाख से तैयार राजेन्द्र नगर चौकी का किया गया उद्घाटन
बरेली। पंजाबी महासभा द्वारा नव वर्ष की मंगल कामनाओं सहित एक नया कार्य आवास विकास राजेंद्र नगर चौकी शील चौराहा का उद्घाटन जो पाँच लाख की लागत से बनी है उनका सीओ फास्ट श्वेता यादव एवं प्रेम नगर थाना प्रभारी जसवीर सिंह द्वारा उद्घाटन किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए संजय आनंद ने कहा कि पंजाबी महासभा समय समय पर सेवा के कार्य करती आ रही है और अब तक लगभग साढ़े चार करोड़ रुपए के कार्य पंजाबी महासभा ने किए है जिसमें अब नव वर्ष पर एक नया कार्य जो चौकी का निर्माण कराया उन लोगों के लिए है जो सड़कों पर बैठकर बरसात, धूप व सर्दी में जनता की सेवा करते थे उनके लिए यह सेवा प्रदान की गई भविष्य में भी ऐसे कार्य करने की प्रेरणा लेते हुए एक दूसरा स्वर्ग धाम वाहन लाने की घोषणा की जो जल्दी ही समाज को समर्पित किया जाएगा जिसकी लागत लगभग 14 लाख की होगी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सीओ फर्स्ट श्वेता यादव ने कहा की अपना कीमती वक्त निकालकर इस कार्यक्रम को और इस चौकी को निर्माण कराया हम पूरी पंजाबी महासभा का धन्यवाद प्रकट करते हैं कार्यक्रम में प्रेम नगर थाना प्रभारी जसवीर सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया और कहा कि जब जब आप लोगों को हमारी जरूरत पड़ेगी तब हम आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर सेवा का कार्य करेंगे कार्यक्रम में ओम कुमार चौकी प्रभारी ने सभी का आभार व्यक्त किया कार्यक्रम में गुलशन आनंद पार्षद सतीश का थीम अम्मा पार्षद अतुल कपूर और कुक्की अरोरा पार्षद शशि सक्सेना शोभित सक्सैना विशाल मल्होत्रा देवराज चंडोक प्रिंस सोडी अमित अरोरा एम एल दुआ संजीव गुलाटी संजीव आनंद कमल अरोरा जगदीप अरोरा तिलक राज दुसेजा राजीव खुराना चेतन आनंद हरीश अरोड़ा कार्यक्रम में जो सबसे बड़ा योगदान रहा वह स्वर्गीय केदार आनंद के परिवार द्वारा रहा उनके बेटे जतिन आनंद में भी फीता काटने में अपना सहयोग दिया ज्ञानी काला सिंह ने अरदास पढ़ कार्यक्रम की शुरुआत की।