गरीबो की रोजी पर चला निगम का बुलडोजर
गरीबो की रोजी पर चला निगम का बुलडोजर
बरेली। थाना प्रेम नगर क्षेत्र के डीडी पुरम में नगर निगम ने चलाया गरीबों के रोजगार पर एक बार फिर से बुलडोजर गरीब फास्ट फूड व्यापारी जो सुबह जल्दी उठकर अपने रोजगार की तैयारी करते है और अपने परिवार का पेट पालते हैं उनके रोजगार पर चला नगर निगम का जेसीबी ठेला व्यापारियों का कहना है कि बिना किसी सूचना के अचानक से आकर हमारे ठेलो को जेसीबी से तोड़ दिया और सामान भी फैला दिया साथ ही यह भी कहना है जब तक हम पैसे देते रहे तब तक कोई दिक्कत नहीं हुई अब हम पैसे नहीं देते तो हमें परेशान करा जा रहा है साथ ही एक फास्ट फूड व्यापारी पर आरोप भी लगाया की सबसे पैसे इकट्ठा करके नगर निगम कर्मचारी को वही देता था