11 बच्चों के पिता पर अय्याशी में पाँच घर बेचने का आरोप
11 बच्चों के पिता पर अय्याशी में पाँच घर बेचने का आरोप
पत्नी बोली अभी भी अन्य महिलाओं से है सम्बंध
विरोध करने पर फोड़ दिया सिर, बचाव में आए बच्चो से भी मारपीट
बरेली। थाना बारादरी के जोगिनवादा निवासी शाहीन पत्नी हसिधुल हसन ने कप्तान को शिकायत करते हुए बताया कि उसके पति का मुर्गी फार्म है और पति की पहली पत्नी से दो बच्चे हैं जबकि प्रार्थनी दूसरी पत्नी है जिससे 9 बच्चे हैं फिर भी आरोपी पति अन्य महिलाओं से नाजायज सम्बंध बनाए हुए हैं वह पाँच मकान बेच चुका है अब वोह मकान भी बेचना चाहता है जिसमें वह लोग रह रहे हैं पीड़िता खुद व बेटों की मेहनत से परिवार का पालनपोषण कर रही है मकान न बेचने की कहने पर रॉड से सिर में हमला कर दिया बचाव को आए बेटों व बेटियों के साथ भी मारपीट की गई। पुत्री नेहा ने बताया कि पिता तो मारपीट करते ही हैं साथ मे सौतेला भाई भी परेशान करता है और बदनाम करता रहता है पीड़ित परिवार ने न्याय की गुहार लगाते हुए शिकायती पत्र दिया है।