नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

पूर्वोत्तर रेलवे ने 1117 बिना टिकट यात्रियों से वसूले साढ़े सात लाख

पूर्वोत्तर रेलवे ने 1117 बिना टिकट यात्रियों से वसूले साढ़े सात लाख


बरेली।     बिना टिकट यात्रा अथवा अनियमित टिकट के साथ तथा बिना बुक सामान के साथ यात्रा की प्रवृत्ति की रोकथाम के लिए पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर मंडल पर कानपुर-मथुरा रेल खंड पर सघन टिकट जांच अभियान चलाया गया। जिसमें इज्जतनगर मंडल को मात्र एक दिन कुल 1117 यात्रियों को बिना टिकट/अनियमित टिकट के साथ यात्रा करते हुए पकड़ने में सफलता मिली। फलस्वरूप इन यात्रियों से किराए एवं जुर्माने के रूप में रुपए 7,59,745 का रेल राजस्व वसूल किया गया। जोकि अबतक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इस अभियान का नेतृत्व सहायक मंडल वाणिज्य प्रबंधक जितेंद्र कुमार सिंह ने किया। जिसमें मुख्य टिकट निरीक्षक (मुख्यालय) कैलाश कुमार, मुख्य टिकट निरीक्षक, मथुरा छावनी फखरुद्दीन अली, मुख्य टिकट निरीक्षक, फतेहगढ़ एन.पी. सिंह, मुख्य टिकट निरीक्षक, कासगंज एम.एल. शर्मा सहित कुल 12 टिकट जांच कर्मियों ने भाग लिया। टिकट जाँच के दौरान बिना टिकट/अनियमित टिकट के साथ यात्रा कर रहे यात्रियों को नियमित टिकट लेकर यात्रा करने हेतु जागरूक किया गया। साथ ही मोबाइल एप के द्वारा यात्रा टिकट लेने की जानकारी दी गई। इस प्रकार के टिकट जाँच अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

whatsapp whatsapp