Wednesday, 05-08-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

बरेली में ‘बीइंग अलाइव चैरिटेबल हेल्थ केयर सेंटर’ का भव्य शुभारंभ स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई दिशा, शुभकामनाओं का लगा तांता

रिपोर्ट रजनेश श्रीवास्तव

मानव सेवा की नई रोशनी: बरेली में ‘बीइंग अलाइव चैरिटेबल हेल्थ केयर सेंटर’ का भव्य शुभारंभ



स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई दिशा, शुभकामनाओं का लगा तांता


बरेली। शहर में स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा देने वाली एक सराहनीय पहल के तहत बीइंग अलाइव चैरिटेबल हेल्थ केयर सेंटर का भव्य शुभारंभ अत्यंत उत्साह, गरिमा और जनसमर्थन के साथ संपन्न हुआ। उद्घाटन समारोह में चिकित्सा, सामाजिक, प्रशासनिक और सांस्कृतिक जगत की अनेक नामचीन हस्तियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया। सेंटर की फाउंडर डॉ. सबीन अहसन और वेदान ग्रुप के सीएमडी डॉ. अमीद मुराद को बधाई देने के लिए दिनभर शुभचिंतकों का तांता लगा रहा।

कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ बरेली के मेयर डॉ. उमेश गौतम द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर अतिथियों ने हेल्थ केयर सेंटर की आधुनिक चिकित्सा व्यवस्थाओं का अवलोकन किया और इसे शहर के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। वक्ताओं ने कहा कि बीइंग अलाइव जैसे चैरिटेबल हेल्थ केयर सेंटर की स्थापना समाज के कमजोर, जरूरतमंद और मध्यम वर्ग के लोगों के लिए बड़ी राहत साबित होगी, जहां किफायती दरों पर गुणवत्तापूर्ण इलाज उपलब्ध कराया जाएगा।

अपने संबोधन में डॉ. सबीन अहसन ने कहा कि इस सेंटर का मुख्य उद्देश्य यही है कि कोई भी मरीज केवल आर्थिक कारणों से इलाज से वंचित न रहे। यहां आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के साथ मानवीय संवेदना और सेवा भाव को सर्वोपरि रखा जाएगा। वहीं डॉ. अमीद मुराद ने कहा कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाना ही उनकी प्रेरणा है और यह हेल्थ केयर सेंटर उसी सोच का साकार रूप है।

समारोह में महंत,मशहूर शायर वसीम बरेलवी, एसीएमओ डॉ. लाईक अहमद, सीओ तृतीय आशुतोष श्रीवास्तव, एसपी ट्रैफिक अकमल खान, डॉ. अनीस बेग, डॉ. विनोद पगरानी, ठाकुर रघुराज सिंह, बुशरा खान, संजय सिंह, आशीष सिंह, बाबर जैदी, शहजाद अली, मोंटी शुक्ला, अश्वनी ओबेरॉय, डॉ. फाजिल, डॉ. अयूब हसन, डॉ. मेहदी हसन, खुसरो मिर्ज़ा, ईशान अली, डॉ. सैफ शेख सहित सैकड़ों गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया और सेंटर की सफलता व दीर्घायु की कामना की गई। यह शुभारंभ केवल एक अस्पताल की शुरुआत नहीं, बल्कि मानवता, संवेदनशीलता और सेवा भाव की एक सशक्त मिसाल के रूप में देखा जा रहा है।

whatsapp whatsapp