प्रॉपर्टी के चलते ताऊ ने 6 माह के बच्चे को जमीन पर फेंका
प्रॉपर्टी के चलते ताऊ ने 6 माह के बच्चे को जमीन पर फेंका
अब नहीं हो रहा कहीं ईलाज, कप्तान से शिकायत
बच्चे के दिमाग मे भर रहा पानी हालत गंभीर
बरेली। एक ताऊ ने अपने 6 माह के भतीजे को प्रॉपर्टी के विवाद में जमीन पर फेंक दिया जिससे बच्चे के दिमाग में पानी भरना शुरू हो गया है और बच्चे की हालत बहुत गंभीर है पीड़ित मां बाप ने एसएसपी से मिलकर आरोपी पर कार्रवाई की मांग की बताते चलें मामला है थाना भुता के ग्राम सरकड़ा का जहां की रहने वाली माया देवी पत्नी तेजपाल ने अपने बच्चे को लेकर एसएससी ऑफिस पहुंच कर प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि 18 अगस्त 2021 को शाम के समय अपने घर के अंदर थी तभी उसके जेठ अन्य लोगों के साथ घर के अंदर घुस आए और पिछले चल रहे झगड़े में मात्र 6 माह का बच्चा विशनदेव को जमीन पर पटक दिया जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आई हैं महिला ने बताया कि आज पड़ोस के लोगों ने आकर उन लोगों को बचाया था अब बच्चे के सर में पानी भरना शुरू हो गया है जिससे उसकी हालत बहुत ज्यादा गंभीर है और उसके सिर का आकार बढ़ता जा रहा है प्रार्थिनी ने बताया कि वह कई बार थाने प्रार्थना पत्र दे चुकी है परंतु पुलिस ने ना तो उसकी रिपोर्ट दर्ज की है और ना ही बच्चे का मेडिकल कराया है पीड़ित पति पत्नी ने बताया कि वह बच्चे का इलाज कराने में भी असमर्थ है उक्त आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए बच्चे का भी मेडिकल कराया जाए