सिद्धार्थ ग्रुप ने झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले परिवारों को बांटी मिठाई और गुलाल
सिद्धार्थ ग्रुप ने झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले परिवारों को बांटी मिठाई और गुलाल
किच्छा। एक तरफ होली पर सभी लोग उत्साह उमंग से एक दूसरे को रंग लगाते हैं। वहीं दूसरी तरह एक तबका ऐसा भी है जो इन खुशियों से दूर रह जाता है। गरीब तबके के बच्चे ज्यादातर त्योहार उत्साह और उमंग के साथ नहीं मना पाते है। ऐसे में शनिवार को सिद्धार्थ ग्रुप की ओर से समाजसेविका शालिनी मिश्रा और सुमित मिश्रा के नेतृत्व में त्रिवतीनाथ मंदिर के पास कच्ची बस्ती के झोपड़ियों के लोगो के साथ होली खेली गई। इस दौरान बालक बालिकाओं और महिलाओं को गुलाल, पिचकारी और मिठाई वितरित की गई।
शालिनी मिश्रा ने बताया कि एनजीओ इस बार ऐसी महिलाओं और बच्चों के साथ होली मनाने का निर्णय लिया था जो गरीबी की वजह से उत्साह और उमंग से त्योहार नही मना पाते है। उन्होंने कहा त्योहार की असली मस्ती इन्ही बच्चो के बीच है । सेंटर मैनेजर धीरज सिंह ने कहा हमारे एनजीओ का हमेशा से प्रयास रहा है की हम लोग गरीब बच्चो के चेहरे पर मुस्कान ला सके । कार्यक्रम में ट्रेनर महिमा , योगिता दीक्षा गौरव ध्रुव शगुन प्रियांशी आदि का सहयोग रहा।