Wednesday, 11-11-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

पार्टी उपाध्यक्ष के कार्यालय पर विजयी दोनों विधायकों का किया गया स्वागत व सम्मान

पार्टी उपाध्यक्ष के कार्यालय पर विजयी दोनों विधायकों का किया गया स्वागत व सम्मान




बरेली।            समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रवक्ता हैदर अली बताया कि समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष संजीव कुमार सक्सेना के कार्यालय पर समाजवादी पार्टी से विजयी हुए दोनों विधायक बहेड़ी से अता उर रहमान भोजीपुरा से शहजिल इस्लाम का समाजवादी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया सम्मान किया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में बहेड़ी से विधायक अता उर रहमान और भोजीपुरा से विधायक शहजिल इस्लाम शामिल हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष समाजवादी पार्टी बरेली  शिव चरण कश्यप एवं महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी ने की कार्यक्रम के आयोजक समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष संजीव कुमार सक्सेना रहे सर्वप्रथम कार्यक्रम में मौजूद सैकड़ों की भीड़ को संबोधित करते हुए भोजीपुरा विधायक शहजिल ने कहा कि पार्टी सदा से संघर्ष करती रही है और अब हम मजबूत विपक्ष की भूमिका में हैं यदि किसी भी कार्यकर्ता पर अत्याचार हुआ तो हम लोग भी आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेंगे। बहेड़ी से चुने गए विधायक अता उर रहमान ने कहा की समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता निराश ना हो हम लोग हर हालत में संघर्ष करते रहेंगे जनता की आवाज सड़क से सदन तक उठाएंगे और लोकसभा चुनाव में ज्यादा से ज्यादा समाजवादी पार्टी को सीटी जिताएंगे ।  कार्यक्रम अध्यक्ष शिवचरण कश्यप ने कहा कि जिले भर में मजबूत संगठन खड़ा किया जाएगा रूठे हुए कार्यकर्ताओं को मनाया जाएगा जो प्रत्याशी चुनाव हार गए हैं उनके साथ भी मजबूती से खड़ा हुआ जाएगा और जो जीत गए हैं उनको संगठन की ओर से बधाई देने देने का काम किया जाएगा । महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी ने कहा कि पिछले चुनाव से इस बार सपा के बहुत वोट बड़े और हम कई सारी सीटों पर बहुत थोड़े वोटों से हार गए अगले लोकसभा चुनाव में इस कमी पर काम कर हम लोग उत्तर प्रदेश से बरेली से लोकसभा में सपा की बड़ी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। इस कार्यक्रम के आयोजक जिला उपाध्यक्ष संजीव कुमार सक्सेना ने दोनों विधायकों को मुबारकबाद दी साथी सभी आगंतुकों का धन्यवाद किया आशा की कि समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता जैसे पहले जनता की आवाज बनते थे ऐसे ही जन-जन की आवाज उठा कर संघर्ष के पथ पर चलकर समाजवादी की विचारधारा को मजबूती देंगे। कार्यक्रम का संचालन सपा महानगर उपाध्यक्ष हैदर अली ने किया कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्रीमती सुप्रिया ऐरन,राजेश अग्रवाल,श्रीमती सुनीता यादव पूर्व महानगर अध्यक्ष कदीर अहमद, दिनेश यादव, गुरुप्रसाद काले,  संजीव यादव, अमित राज सिंह यादव , शिव प्रताप,प्रदीप मौर्या , शेर सिंह गंगवार एडवोकेट, अनिल जोहरी ,फहीम हैदर ,आकाश यादव, कुलदीप यादव,अब्दुल कय्यूम मुन्ना,राशिद खा हकीम आहिद, मुन्ना, शेरगढ़ चेयरमैन बाबू अंसारी,ठिरिया के पूर्व चेयरमैन किस्मत अली,इश्तियाक सकेलेनी, नाजिम डॉक्टर फ़ाज़िल, खुसरो मिर्ज़ा, मोहित भारद्वाज, गोकरन यादव,ज़ैनब फ़ात्मा, अमित जायसवाल आदि प्रमुख थे,   भवदीय हैदर अली सपा बरेली

whatsapp whatsapp