Wednesday, 11-11-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

बिजली विभाग कुतुबखाना ने चोरी रोकने के लिए संभाली कमान

बिजली विभाग कुतुबखाना ने चोरी रोकने के लिए संभाली कमान



अवर अभियन्ता एवम समस्त स्टाफ लगातार रेकी कर दे रहे है दबिश


बरेली।     शाहबाद एवम नजदीकी क्षेत्रों में कांबिंग अभियान चलाया गया जिसमे एक एक उपभोक्ता के परिसर को चेक कर उनकी समस्याओं को दूर किया जा रहा है। जुनैद अख्तर पुत्र जावेद अख्तर निवासी शाहबाद मकान नंबर 961 , मोहम्मद तौसीफ पुत्र अब्दुल जाकिर निवासी शाहबाद मकान नंबर 961/8 विद्युत चोरी करते पाए गए एवम प्रशासन द्वारा चोरी न करने की अपील के बाद भी विद्युत विभाग से सहयोग नहीं किया। प्रतिदिन लगातार चलने वाले इस अभियान में जल्द रात एवम भोर में शुरू होगी चेकिंग। अवर अभियन्ता कुतुबखाना मनीष गुप्ता की उपभोक्ताओं से अपील है की कृपया विद्युत चोरी न करे एवम ईमानदारी तथा समय से बिल जमा कर विद्युत विभाग का सहयोग करे। विद्युत चोरी एवम विद्युत बिल बकायेदारों के विरुद्ध प्रतिदिन चलनेवाले अभियान में आज पुनः कई क्षेत्रों में चेकिंग को जायेगी।बिजली थानों एवम विजिलेंस का भी सहयोग लिया जा रहा है। अवर अभियन्ता मनीष गुप्ता टीजी 2 सौरव यादव,सुमित,माहिर अली जेएमटी निलेश रस्तोगी एवम लाइन में आसिफ मुरारी एवम अन्य ने टीम बनाकर रेड की। अवर अभियन्ता कुतुबखाना द्वारा उपभोक्ताओं से की गई मार्मिक अपील में कहा गया को विद्युत चोरी करना एक गंभीर अपराध है जो की राष्ट्र हित में नहीं है। उनके द्वारा बिजली चोरी रोकने एवम बचत के लिए स्लोगन दिया गया। की "अभी लो शपथ, नहीं करेंगे फिजूल बिजली की खपत" ।

whatsapp whatsapp