Wednesday, 05-08-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

शातिर अपराधी पर सीबीगंज पुलिस का शिकंजा, छह माह के लिए किया जिला बदर रामपुर बॉर्डर पर छोड़ा गया

शातिर अपराधी पर सीबीगंज पुलिस का शिकंजा, छह माह के लिए किया जिला बदर


रामपुर बॉर्डर पर छोड़ा गया अभियुक्त





बरेली। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से थाना सीबीगंज पुलिस ने एक शातिर अपराधी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उसे छह माह के लिए जिला बदर कर दिया। यह कार्रवाई माननीय अपर जिलाधिकारी (नगर) बरेली के आदेश के अनुपालन में उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत की गई। थाना सीबीगंज पुलिस ने बुधवार 21 जनवरी 2026 को गुंडा नियंत्रण अधिनियम 1970 की धारा 3(1) के अंतर्गत अभियुक्त विकास रस्तोगी पुत्र शिव नारायण रस्तोगी, निवासी पस्तौर नई बस्ती, थाना सीबीगंज को छह माह की अवधि के लिए जनपद बरेली से बाहर किया। जिला बदर किए जाने के बाद अभियुक्त को नियमानुसार रामपुर बॉर्डर पर जनपद सीमा से बाहर छोड़ा गया और सख्त निर्देश दिए गए कि वह तय अवधि के दौरान बरेली की सीमा में प्रवेश नहीं करेगा। पुलिस के अनुसार अभियुक्त विकास रस्तोगी के खिलाफ थाना सीबीगंज में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इनमें वर्ष 2023 में चोरी और माल बरामदगी से जुड़ा मुकदमा, वर्ष 2024 में गंभीर धाराओं में दर्ज केस तथा वर्ष 2025 में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा शामिल है। इन सभी मामलों में आरोप पत्र न्यायालय भेजे जा चुके हैं। नोटिस जारी होने के बावजूद अभियुक्त की ओर से किसी भी मामले में दोषमुक्त होने का कोई साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किया गया। बीट सूचनाओं और पुलिस अभिलेखों के आधार पर अभियुक्त को शातिर, दबंग और क्षेत्र में भय का माहौल पैदा करने वाला पाया गया। जनसामान्य की सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए उसके खिलाफ जिला बदरी की कार्रवाई की गई।

इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार चतुर्वेदी, उपनिरीक्षक विपिन कुमार तोमर, उपनिरीक्षक मोहित शर्मा और कांस्टेबल इमरान शामिल रहे।

whatsapp whatsapp