संदिग्ध परिस्थितियों में युवक हुआ लापता
संदिग्ध परिस्थितियों में युवक हुआ लापता
बरेली। संदिग्ध परिस्थितियों में युवक हुआ लापता बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के बंसी नगला निवासी सचिन पुत्र बबलू के लापता होने से घर में कोहराम मचा हुआ है पीड़ित ने बताया कि उसका पुत्र सचिन 5 मई 2022 को शाम के करीब 7:00 बजे घर पर था तभी उसके फोन पर किसी ने फोन किया वह फोन पर बात करते करते घर से बाहर चला गया तब से उसका कोई अता पता नहीं चल सका है परिजनों की मानें तो परिजनों को आशंका है कि कहीं किसी ने उसका अपहरण तो नहीं कर लिया है पीड़ित ने बताया कि वह पुलिस के चक्कर काट काट कर परेशान हो चुका है पुलिस द्वारा उसके पुत्र के प्रति कठोर कार्यवाही ना करने से पीड़ित ने करणी सेना के जिला अध्यक्ष ठाकुर राहुल सिंह के साथ एडीजी बरेली से बेटे की बरामदगी के लिए गुहार लगाई है एडीजी ने जांच कर कार्यवाही का दिया आश्वासन