महिला दिवस के उपलक्ष्य में की गई परिचर्चा
महिला दिवस के उपलक्ष्य में की गई परिचर्चा
बरेली। साहू राम स्वरूप महिला महाविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में 'महिलाओं के सामाजिक व राजनीतिक स्थिति 'विषय पर एक 'परिचर्चा 'का आयोजन किया गया ।कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ अनुपमा मेहरोत्रा ने की। परिचर्चा में कुमारी नाजरीन, सदफ, प्रियंका ,महिमा ,मुन्तका,शिवारिका ,पूजा ,कीर्ति, अलीशा ,नजराना,सबा ,समीक्षा ,शीतल ,लुबना, मुस्कान ,काजल ,अमीना आदि छात्राओं ने महिला दिवस पर अपने विचार साझा किए। विभाग की विभागाध्यक्षा डॉ प्रीति पाठक ने महिलाओं को सामाजिक व राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने वाले प्रावधानों और परिस्थितियों के बारे में छात्राओं को विस्तार से बताया ।विभाग की अन्य शिक्षिकाओं श्रीमती मीनू गुप्ता ,श्रीमती सुधा गुप्ता ने भी महिला दिवस पर अपने विचार व्यक्त किए ।कार्यक्रम में लगभग 50 छात्राओं ने सहभागिता की ।कार्यक्रम का संचालन कुमारी सोनिया हुसैन ने किया।