जनता को जागरूक करने वाले आरजे का वोट लिस्ट से गायब
जनता को जागरूक करने वाले आरजे का वोट लिस्ट से गायब
वीडियो वायरल कर निर्वाचन आयोग से लगाई गुहार
बरेली। एफएम के माध्यम से आरजे जीशान तरह-तरह के सरकारी योजना एवं मुद्दों को लेकर जनता को जागरूक करते रहे हैं परंतु इस बार वह अपने मतदान से ही वंचित रह गए। थाना बारादरी के रोहली टोला में रहने वाले आर जे जीशान ने बताया कि हर वर्ष उनका वोट डलता है और उनके पास आधार कार्ड यहां तक कि वोटर आईडी कार्ड भी है फिर भी उनको वोट नहीं डालने दिया गया यह कहीं ना कहीं आयोग की लापरवाही है जोकि पिछली लिस्ट के हिसाब से लोगों के नाम लिस्ट से गायब है जीशान ने एक वीडियो वायरल कर सोशल मीडिया पर निर्वाचन आयोग से गुहार लगाते हुए अपने मतदान को करवाने की मांग की।