नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

अलग अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत

अलग अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत





बरेली         शुक्रवार को अलग-अलग दो घटनाओं में मॉर्निंग वॉक को गए एक युवक व बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पहला मामला सुभाष नगर क्षेत्र के मणिनाथ पुलिस चौकी के रहने वाले 45 वर्षीय नरेश की भाभी चंद्रा ने बताया कि नरेश शुक्रवार सुबह रोज की तरह मॉर्निंग वॉक करने के लिए घर से गए थे। जिसके बाद उनके पास किसी का फोन आया, उसने बताया कि नरेश बेहोशी अवस्था में पड़ा है। मौके पर परिवार के लोगों ने जब जाकर देखा तो वह बेहोश पड़े थे। आनन-फानन में परिवार के लोगों ने इसकी जानकारी 108 एंबुलेंस को दी।मौके पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से नरेश को जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। जिला अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया। साथ ही मृतक के परिजनों से तहरीर लेकर वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दी है। नरेश मजदूरी कर अपने घर का पालन पोषण करता था। उसकी पत्नी की कई साल पहले मौत हो चुकी है। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

वहीं, दूसरी घटना हाफिजगंज थाना क्षेत्र के रिठौरा कस्बे की है। जहां 54 वर्षीय चमेली देवी के पति मोतीराम ने बताया कि चमेली देवी रोजाना की तरह सुबह मॉर्निंग वॉक पर जा रही थीं, तभी बरेली-पीलीभीत हाईवे पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उनकी पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। इसकी जानकारी गांव में अखबार डालने वाले ने परिवार के लोगों को दी। परिजनों ने भी इस बाबत सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दी है।

whatsapp whatsapp