संकल्प ऐसा जो जीवन के बाद भी आए काम, दिलवाए स्वर्ग का एहसास
संकल्प ऐसा जो जीवन के बाद भी आए काम, दिलवाए स्वर्ग का एहसास
1101 हनुमान प्रतिमा की स्थापना का संकल्प
यूपी पुलिस में कार्यरत पिता करवा चुके हैं बजरंगबली के मंदिर का निर्माण
बरेली यह कहावत तो हर किसी ने सुनी होगी की "जैसा बिजोगे वैसा ही पाओगे"। तो क्यों ना ऐसा कर्म बीजा जाए जो जन्म में ही नहीं बल्कि स्वर्ग तक जाने के रास्ते में सहाई बन सके ऐसा ही कर्म बरेली के एक शिक्षक द्वारा किया जा रहा है जिसने 1101 हनुमान जी की प्रतिमा स्थापित करने का संकल्प लिया है इतना ही नहीं 51 नंबर की प्रतिमा स्थापित कर भी दी है। 1101 से हनुमान स्थापना संकल्प के अंतर्गत (संकल्प के संस्थापक) 27 वर्षीय नीलकमल पाठक पुत्र सुभाष चंद्र पाठक के जन्मदिन के उपलक्ष में संजीव शर्मा दद्दा के दक्षिण मुखी श्री हनुमान मंदिर(जोगी नवादा बरेली उत्तरप्रदेश) में 51 वे सिंदूरी हनुमान जी की स्थापना 27/अक्टूबर/2022, गुरुवार को श्री रामचरितमानस के पाठ के साथ विधि विधान से संपन्न हुई, इस कार्यक्रम के मुख्य यजमान संजीव संजीव शर्मा दद्दा और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती मिथलेश शर्मा परिवार सहित उपस्थित रहे। नील कमल पाठक ने बताया कि उनकी इस सफलता में उनके श्री सीताराम जी,हनुमानजी,पितरों,गुरु(श्री मधुसूदनाचार्य जी महाराज, दियूचरि वाले स्वामी जी),माता(श्रीमती विनीता पाठक)पिता( सुभाष चंद्र पाठक),33 कोटि देवी देवता और उन सभी का आर्शीवाद,साथ और प्यार है जिनकी वज़ह से वे अब 51 वे सिंदूरी हनुमानजी की स्थापना करने में सफल हुए,बाबा बजरंगबली की विशेष कृपा से ही पाठक को बाबा ने 51 वे सिंदूरी हनुमानजी की स्थापना के रूप मे उनके जन्मदिन का उपहार दिया हैI
श्री रामचरितमानस और सिंदूरी हनुमानजी की स्थापना का पूजा पाठ आचार्य विमलेश मिश्रा और हर्षित शंखधार ने विधि विधान सहित संपूर्ण कराया। मूर्तियों की स्थापना बरेली बदायूं रामपुर पीलीभीत एवं उत्तराखंड के रुद्रपुर में स्थापित करवा चुके हैं। इनके पिता सुभाष चंद्र पाठक उत्तर प्रदेश पुलिस में कार्यरत हैं और उन्होंने अपने कार्यकाल के अंतर्गत पीलीभीत मैं हनुमान जी के मंदिर की स्थापना भी करवाई है। इस बार कार्यक्रम में पंडित रामबोल शर्मा ,डॉ विमल भारद्वाज ,डॉ रवीन्द्र तोमर ,शिवांग शर्मा,
अनिल मिश्रा ,डॉलिमा शर्मा ,आर.के सिंह , सौरभ अग्रवाल ,स्वदेश सिंह,हर्ष भारद्वाज,वैभव भरद्वाज,विराट भारद्वाज,अंकित पाठक,शिवा शर्मा,दूरवा शर्मा,रिषभ पाठक,विमल शर्मा,प्रतेश पांडेय,आदि भक्त उपस्थित रहेI