Wednesday, 05-08-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

18 दिन पहले हुए बबाल ने फिर पकड़ा तूल

18 दिन पहले हुए बबाल ने फिर पकड़ा तूल


दबंगो ने रास्ते मे घेर कर किया सरियों से हमला


15 दिन पहले तमन्चे लहराने में गया था आरोपी जेल


बरेली।       थाना इज्जतनगर के परतापुर जीवन सहाय में दबंगो ने तमन्चे लहराते हुए दो युवकों को जमकर पीटा पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भेजा जहां एक युवक को भर्ती कर दूसरे का भी इलाज किया जा रहा था। बताते चले घायल नाजिम के चचेरे भाई ने बताया कि 4 मई 2024 को बैरियर टू पर एक शादी हाल में नाजिम की चचेरी बहन की शादी थी जहां आरोपियों में से सोहेल ने खाने के समय लड़कियो की फोटो खींची थी जिसपर कहासुनी हो गई थी तब भी थाने में शिकायत की गई थी पर माफी मांगने पर मामला रफादफा हो गया। बुद्धवार।  की रात नाजिम पुत्र निसार अली निवासी परतापुर जीवन सहाय अपने भतीजे सैफ अली पुत्र सहीद खां के साथ अपनी चचेरी बहन के घर से वापिस आ रहा था तभी कंजदासपुर रोड पर सोहेल, आसिफ पुत्रगण मतलूब, नजब खां पुत्र जबर खां व रिजवान पुत्र यासीन खां ने 5 से 6 अज्ञात लोगों के तमन्चे लहराते हुए घेर लिया और तमन्चे की बटो व सरियों से जमकर पीटा जिसमे सैफ अली की टांग दो जगह से टूट गई और नाजिम की भी टांग हाथ मे गुम चोंटे आई हैं। बताया जा रहा है कि नजब खां पैरोल पर बाहर है और रिजवान 15 दिन पहले तमन्चे लहराने में जेल गया था दोनो ही आपराधिक मामले में  मशहूर है जबकि आसिफ भी चैन स्केचिंग में कई बार जेल जा चुका है।



दोनो घायलों को मैडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा है मामला कुछ दिन पहले शादी में बवाल को लेकर है जो दोबारा मारपीट हुई है। तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज की जा रही है।



एसएचओ इज्जतनगर

whatsapp whatsapp