Wednesday, 05-08-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

मूक-बधिर किशोरी को होमगार्ड के बेटे ने बंधक बनाकर किया दुष्कर्म

मूक-बधिर किशोरी को होमगार्ड के बेटे ने बंधक बनाकर किया दुष्कर्म



पुलिस ने आरोपी किया गिरफ्तार 



बरेली।    भुता थाना क्षेत्र के एक गांव में होमगार्ड के बेटे ने एक मूक-बधिर किशोरी को बंधक बनाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना की जानकारी होते ही पीड़ित परिवार ने पुलिस से शिकायत की।  पुलिस ने मामले पर गंभीरता  दिखाते हुए आरोपी युवक के खिलाफ कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया | और आरोपी को घटना के कुछ घंटो के अंदर गिरफ्तार कर लिया | जानकारी के मुताबिक भुता थाना क्षेत्र के एक गांव में एक परिवार खेती का काम करके परिवार का पालन पोषण करता है | इसी परिवार में 16 वर्ष मूक-बधिर किशोरी है | बीते दिन किशोरी किसी काम से पड़ोस के परिवार में गई थी | तभी गांव के युवक ननोह उर्फ़ सरजन ने किसी को किसी तरह अपने घर में ले गया और बंधक बनाकर रेप की घटना को अंजाम दिया | घटना के बाद किशोरी को अर्धनग्न हालत में छोड़कर फरार हो गया | जब किशोरी काफी समय तक घर नहीं पहुंची तो परिवार ने किशोरी को ढूँढना शुरू किया | इसी दौरान पीड़ित परिवार गांव में  एक बंद घर में पहुंचे और देखा की किशोरी बदहवास और अर्धनग्न हालत में पड़ी है | पीड़ित परिवार ने तुरंत मामले की सूचना दी गई | पुलिस ने तुरंत किशोरी को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा जहां किशोरी का मेडिकल भी किया गया है | एसपी ग्रामीण राजकुमार ने अग्रवाल ने बताया कि पड़ोसी युवक ने किशोरी से रेप की घटना को अंजाम दिया है | थाना भुता में रेप व कई अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है | किशोरी को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा गया है।

whatsapp whatsapp