हम पैसे वाले हैं हमको डीएम का भी डर नहीं
हम पैसे वाले हैं हमको डीएम का भी डर नहीं
नोटिस के बाद भी धड़ल्ले से चल रही खुदाई
कोई गरीब होता तो सीज हो चुका होता छेत्र
15 दिन के अन्दर लिखित स्पष्टीकरण देने के आदेश एवं अग्रिम आदेशों तक बेसमेन्ट निर्माण को तत्काल प्रभाव से बन्द करने की दी चेतावनी
सूत्रों की माने तो काम रोकने की बजाए बड़ा दी गई ट्रालियां
बरेली। चौपला रोड पर बीकानेरी के ठीक सामने काफी बड़े पैमाने पर अवैध रूप से खुदाई की जा रही है जिसकी जानकारी ली गई तो खन्नन अधिकारी ने नोटिस जारी होने की बात कही और बताया कि कार्य को पूर्ण रूप से नोटिस का जवाब देने तक रोक दिया है पर निर्माण करने वाले तो बड़ी आसामी हैं जिनको डीएम के नोटिस का भी डर नहीं जैसे यह पैसे के दम पर दुनिया भी खरीद सकते हैं। बताते चलें मैसर्स राजश्री स्टार ब्राईट के राजेन्द्र अग्रवाल, नि० बी-37 एकता नगर, बरेली को जिला अधिकारी ने एक नोटिस जारी किया है कि 15 दिन के अंदर लिखित स्पष्टीकरण दें एवं तथा अग्रिम आदेशों तक बेसमेन्ट निर्माण को तत्काल प्रभाव से बन्द करना सुनिश्चित करें। अन्यथा आपके विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। परन्तु निर्माण लगातार जारी है सूत्र बताते हैं कि काम जल्दी करने के लिए ट्रालियां भी बड़ा दी गई हैं। नोटिस है जिसमें लिखा है। खान अधिकारी ने अपनी आख्या 7 जून 2024 द्वारा अवगत कराया है, कि उनके द्वारा 6 जून 2024 को क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान देखा गया, कि चौपुला चौराहा स्थित रेलवे कालौनी में एक बेसमेन्ट का निर्माण किया जा रहा है। बेसमेन्ट की पैमाइश की गयी, जिसमें औसत 220 मी0 लम्बाई, 50 मी० चौड़ाई, 4 मी० गहराई तक कुल 44,000 घनमीटर मिट्टी का खनन कर 1.110 हे० भूमि में बेसमेन्ट का निर्माण किया गया है। बेसमेन्ट के निर्माण सम्बन्धी अनुमति मांगे जाने पर मौके पर उपस्थित सुपरवाईजर राम लखन पुत्र सुरेन्द्र सिंह नि० परवाना नगर बरेली द्वारा कोई बेसमेन्ट की अनुमति सम्बन्धी कोई प्रपत्र प्रस्तुत नहीं किया गया।सुपरवाईजर द्वारा अवगत कराया गया कि बेसमेन्ट का कार्य राजश्री स्टार ब्राईट फर्म द्वारा कराया जा रहा है। इस प्रकार राजश्री स्टार ब्राईट द्वारा बिना खनन की अनुमति प्राप्त किये औसत 220 मी0 लम्बाई, 50 मी० चौड़ाई, 4 मी० गहराई तक कुल 44,000 घनमीटर मिट्टी का खनन कर 1.110 हे० भूमि में बेसमेन्ट का निर्माण किया गया है जो कि उ०प्र० उपखनिज परिहार नियमावली-2021 के नियम 3 एवं खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन अधिनियम) - 1957 की धारा-4 का भी उल्लंघन किया है. जिसमें यह प्राविधान है, कि अनाधिकृत खनन के लिए शास्ति हेतु उत्तर प्रदेश उपखनिज (परिहार) नियमावली-2021 के नियम-58 में यह उल्लिखित है, कि" जो कोई नियम-3 के उपबन्धों का उल्लंघन करे व दोष सिद्ध हो जाने पर दोनो में से किसी भी प्रकार के कारावास के दण्ड से दण्डनीय होगा, जो • पाँच वर्ष तक हो सकता है अथवा अर्थदण्ड से दण्डनीय होगा, जो प्रति हेक्टेयर क्षेत्र के लिए अन्यून दो लाख रूपये एवं अधिकतम पाँच लाख रूपये तक हो सकता है अथवा दोनों दण्डों से दण्डनीय होगा।"