एडीजी ने किया 36वें रोटरी विराट दशहरा मेले का शुभारंभ
एडीजी ने किया 36वें रोटरी विराट दशहरा मेले का शुभारंभ
बरेली रोटरी क्लब बरेली साउथ द्वारा आयोजित विराट दशहरे मेले का शुभारंभ बरेली क्लब मेला ग्राउंड में एडीजी राज कुमार ने फीता काट कर किया। उद्घाटन के अवसर पर डॉ आईएस तोमर, रवि प्रकाश अग्रवाल, डॉक्टर रवि मेहरा, अध्यक्ष कपिल अग्रवाल ,सचिव मनोज अग्रवाल ,मेला डायरेक्टर विभोर भारतीय , सह मेला डायरेक्टर राकेश धीरवानी, सह मेला डायरेक्टर योगेश ग्रोवर, घनश्याम खंडेलवाल द्वारा मुख्य अतिथि का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया । इसके उपरांत मुख्य अतिथि राज कुमार ने मेला प्रांगण में स्थापित दुर्गा माता के मंदिर में पूजा अर्चना की और उसके बाद उनके द्वारा मेले का भ्रमण किया गया । रोटरी क्लब दशहरा मेला बी एल एग्रो द्वारा प्रायोजित किया गया है । इसके सह प्रायोजक गंगा शील हॉस्पिटल, होमटॉप, रामा श्यामा पेपर्स, मेगा हाइट्स, ग्रोवर टीवीएस, ओवरऑल हैं । रोटी क्लब बरेली साउथ हर वर्ष मेले में विकलांग व्यक्तियों को ट्राई साइकिल का वितरण करता है इसी क्रम में 20 विकलांग व्यक्तियों को ट्राई साइकिल का वितरण वन राज्यमंत्री डॉक्टर अरुण कुमार द्वारा किया गया । ट्राई साइकिल वितरण के दौरान बरेली कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ,पूर्व नगर प्रमुख डॉक्टर आई एस तोमर, पूर्व मंडलाध्यक्ष रवि प्रकाश अग्रवाल, पूर्व मंडलाध्यक्ष डॉ रवि मेहरा मौजूद रहे ।
साथ ही फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में बच्चों ने विभिन्न स्वरूपों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया ।
डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का संचालन संदीप मेहरा ,अनिल अग्रवाल, डाक्टर रवि मेहरा, अजय जसोरिया हिमांशु कौशिक नीरज अग्रवाल, ध्रुव तिलक ने किया । आतिशबाज द्वारा सुंदर आतिशबाजी का प्रदर्शन किया गया । जिसने जनता का मन मोह लिया । राम सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ राकेश कुमार गुप्ता सिटी मजिस्ट्रेट द्वारा किया गया सांस्कृतिक संध्या के मंच पर लाफ्टर चैलेंज के कॉमेडियन जिमी मोसेस और वीरो कर बैंड के विशाल प्रकाश और वैशाली विजय ने अपनी प्रस्तुति दी देर रात तक कार्यक्रम में आए कलाकारों ने बरेली की जनता को डांस करने के लिए मजबूर किया । मेले को सफल बनाने में घनश्याम खंडेलवाल, हरीश मालिक, , डॉ विनोद पागरानी, डॉ मनोज अग्रवाल, अमरजीत सिंह, डी सी खंडेलवाल , संजय अग्रवाल, राजीव बूबना, राजीव अग्रवाल, अनिल मनोहर, डॉ सुनील कुमार ,विवेक अग्रवाल, राजीव खंडेलवाल ,अनूप अग्रवाल, रवि अग्रवाल, विमल मेहरोत्रा , आर के वैश्य , पवन जयसवाल, इंद्र मोहन सिंह मेहता, योगेंद्र गोयल आदि का विशेष रूप सहयोग रहा ।