Wednesday, 11-11-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

32 बाल विवाह रोकने सहित 435 बच्चों के लिए मददगार बनी चाइल्ड लाइन बरेली

32 बाल विवाह रोकने सहित 435 बच्चों के लिए मददगार बनी चाइल्ड लाइन बरेली





बरेली           चाइल्ड लाइन बरेली ने 435 बच्चों को पहुंचाई इस वर्ष मदद जिसमें कई प्रकार के केसों में बच्चों की मदद की गई जरूरतमंद बच्चे सुरक्षा से संबंधित बच्चे स्वास्थ्य संबंधित बच्चे खोए पाए बच्चे सम्मिलित हैं चाइल्डलाइन टीम से जिला कोऑर्डिनेटर सौरव गंगवार द्वारा बताया गया कि चाइल्डलाइन 1098 बच्चों की मदद के लिए सरकार द्वारा बनाई गई आपातकालीन मुफ्त आउटरीच फोन कॉल सेवा है जिसमें कोई भी व्यक्ति या बच्चा कॉल करके समस्या बता देता है और टीम के द्वारा उसका समाधान किया जाता है जागरूकता के लिए कई प्रकार के प्रोग्राम आयोजित किए जाते हैं जिसमें संबंधित अधिकारीगण भी उपस्थित रहते हैं तथा और ट्रीज के माध्यम से पूरे शहर बा गांव में जा जाकर जागरूकता की जाती है जिससे बाल विवाह बाल मजदूरी बाल शोषण जैसे अपराधों को रोका जा सके और जरूरतमंद बच्चों को मदद दी जा सके

जिले में इस वर्ष जिलाधिकारी महोदय  मंडलायुक्त महोदय जिला प्रोबेशन अधिकारी महोदय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय आईजी रेंज महोदय द्वारा भी विभिन्न अवसरों पर चाइल्ड लाइन बरेली से जिला कोऑर्डिनेटर सौरभ गंगवार रिया सिंह रवि गंगवार अन्य टीम सदस्यों को  सम्मानित किया गया तथा कार्यों की सराहना भी की गई यह प्रक्रिया जिले में जब भी कोई बच्चा मिलता है या फिर बाल विवाह होता हुआ पाया जाता है या बाल मजदूरी से लिप्त कोई बालक मिलता है तब चाइल्डलाइन की टीम उस बालक से संपर्क साध कर संबंधित अधिकारियों के साथ जैसे एएचटीयू की टीम श्रम विभाग डीसीपीयू का स्टाफ के साथ मिलकर बच्चों को मदद पहुंचाने का कार्य करती हैं तथा बालक को बाल कल्याण समिति बरेली के समक्ष प्रस्तुत किया जाता है और बाल कल्याण समिति बरेली के द्वारा बालक के संबंध में निर्णय लिया जाता है इस प्रकार बहुत से बच्चों को जो जरूरतमंद हैं बेसहारा हैं मदद पहुंचती है कोई भी बच्चा जरूरतमंद या मुसीबत में फंसा हो तब तुरंत 1098 नंबर डायल करके मदद ले सकता है ब किसी अन्य को भी मदद दे सकता है आंकड़ों की माने तो  बाल विवाह 35 मामले जिसमें 32 रोके गए, बाल मजदूरी से बचाए ब रेस्क्यू के बच्चे  70, घर से बिछड़े बच्चे 84 जिसमें से 68 को माता-पिता से मिलाया 9 को शेल्टर होम भिजवाया बस दो नवजात फेंके गए बच्चे मिले, स्वास्थ्य सेवा में 42 बच्चे सहित कुल 435 बच्चों को चाइल्डलाइन बरेली ने मदद पहुंचाई है।

whatsapp whatsapp