इज्जतनगर के नर्मता डायग्नो केयर कर्मचारी ने मुख्यमंत्री के लिए की टिपणी, वीडियो वायरल
इज्जतनगर के नर्मता डायग्नो केयर कर्मचारी ने मुख्यमंत्री के लिए की टिपणी, वीडियो वायरल
माहौल खराब करने का षड्यंत्र रचने वालों पर हो रही गोलमोल कार्यवाही
षड्यंत्र रचने वालों पर भी तो होनी चाहिये कार्यवाही
बरेली। थाना इज्जतनगर के नर्मता डायग्नो केयर कर्मचारी
प्रेमनगर क्षेत्र के कोहाड़ापीर निवासी सफदर इस्लाम (25) का एक वीडियो वायरल हुआ है। इसमें वह यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अमर्यादित शब्दों का प्रयोग करता हुआ नजर आ रहा है। लोगों ने इस मामले की शिकायत एक्स पर भी की है। आरोपी युवक नम्रता डायग्नो केयर बरेली में प्राइवेट नौकरी करता है। हालांकि की मामला इज्जतनगर का होने के बाद भी इज्जतनगर पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं कि बल्कि प्रेमनगर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है। सबसे बड़ी बात है कि एक व्यक्ति गलत बोल रहा है दूसरा वीडियो बनाकर वायरल कर रहा है इन दोनों के इलावा दो युवक वीडियो में पीछे बैठे सारी घटना में आनन्द उठाते दिख रहे हैं। ऐसे में सिर्फ एक व्यक्ति पर कार्यवाही कियूँ जबकि घटना में लिप्त अन्य लोगों पर भी कार्यवाही होनी चाहिये।