Wednesday, 05-08-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

प्रकाश पर्व को समर्पित सजाया गया दीवान

प्रकाश पर्व को समर्पित सजाया गया दीवान


बरेली       जहाँ 17 जनवरी को विश्वभर में सिक्खों के दसवें गुरु साहिबे कमाल सरबन्स दानी श्री गुरु गोबिन्द सिंह जी महाराज का प्रकाश पर्व बहुत ही जोरशोर से मनाया गया वहीं गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा डिफेन्स कॉलोनी इज्जतनगर में रविवार को प्रकाश पर्व को समर्पित कीर्तन दीवान सजाया गया जो प्रातःकाल से दोपहर तक चला सुबह नितनेम की बाणी के बाद लगभग 11 बजे हजूरी रागी व ग्रन्थी साहिब कुलदीप सिंह ने कीर्तन व गुरमत ज्ञान सरवन करवाया उसके बाद गुरुद्वारा ग्रीन पार्क के रागी भाई गुलाब सिंह ने गुरबाणी कीर्तन कर संगत को निहाल किया अंत मे कथावाचक जसवन्त सिंह जी ने गुरु इतिहास से संगत को रूबरू करवाया और समाप्ति के उपरांत संगत ने गुरु का लंगर ग्रहण किया। कार्यक्रम में भूपेंद्र सिंह, इंद्रजीत सिंह, राजन सिंह, अमरजीत सिंह, सुखदेव सिंह, हरपाल सिंह आदि का सहयोग रहा।

whatsapp whatsapp