गठबंधन में शामिल सहयोगी दलों की हुई संयुक्त बैठक
गठबंधन में शामिल सहयोगी दलों की हुई संयुक्त बैठक
बरेली। समाजवादी पार्टी के प्रदेश आह्वान पर समाजवादी पार्टी के गठबंधन में शामिल सहयोगी दलों की संयुक्त बैठक आहूत की गई।
बैठक में आगामी विधानसभा चुनावों में सत्तारूढ़ भाजपा को पराजित करने एवं लोकतंत्र को बचाने के लिए समाजवादी पार्टी के साथ राष्ट्रीय लोक दल, महान दल, जनवादी पार्टी सोशलिस्ट ,प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया, अपना दल, और भागीदारी संकल्प मोर्चा में शामिल सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी, भागीदारी समाज पार्टी ,राष्ट्रीय उदय पार्टी, भारत माता पार्टी, जनता उन्नत पार्टी, राष्ट्रीय क्रांति पार्टी एवं पॉलिटिकल जस्टिस पार्टी आदि गठबंधन में शामिल सहयोगी दलों की एक बैठक मिशन कंपाउंड स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय बरेली पर हुई, इसमें समाजवादी पार्टी एवं गठबंधन के जिला महानगर अध्यक्ष पूर्व विधायक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष इंo अगम मौर्य, संचालन महासचिव श्री सत्येंद्र सिंह यादव जी ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष अगम मौर्य ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश ही नहीं पूरे देश में झूठ फैला रही है, ऐसी स्थिति में गठवन्धन के सभी दलों को जिले से लेकर बूथ स्तर तक एकजुट होकर इन फिरका परस्त , फांसीवादी मानसिकता के लोगों से लड़ाई लड़नी है और समाजवादी पार्टी की पूर्ण बहुमत से सरकार बनानी है, उन्होंने कहा कि किसी से छुपा नहीं है देश और प्रदेश के क्या हालात हैं हत्याएं,लूट, डकैती ,बलात्कार जैसी घटनाएं लगातार बढ़ी हैं और एनसीआरबी की रिपोर्ट भी यही बताती है। देश और प्रदेश में महंगाई इतनी बढ़ गई है कि एक मध्यम परिवार के व्यक्ति को अपना घर चलाना मुश्किल हो रहा है, मगर यह लोग झूठ बोलकर जनता के बीच भ्रम फैलाकर, जाति और धर्म के नाम पर चुनाव लड़ना चाहते हैं विकास से इनका कोई सरोकार नहीं,मगर प्रदेश की जनता को अब पता चल गया, इसलिए घबराए भाजपा वालो ने पूरा तंत्र उत्तर प्रदेश में लगा दिया फिर भी जनता अखिलेश यादव के साथ है ,सपा नेतृत्व 2022 में सरकार बनने जा रही है । महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी ने कहा इस सरकार में किसान आत्महत्या करने पर मजबूर है और अगर अपनी समस्याओं को लेकर किसान आवाज उठाता है तो भारतीय जनता पार्टी के लोग उसे कार से कुचल कर हत्या करने का काम करते हैं, ऐसी तानाशाही, किसान विरोधी, नौजवान विरोधी, मजदूर विरोधी सरकार को सभी दलों को एकजुट होकर उखाड़ फेंकना है। बैठक में पूर्व मंत्री अताउर रहमान ,पूर्व मेयर आईएस तोमर, पूर्व विधायक विजयपाल सिंह, राष्ट्रीय लोक दल के जिला अध्यक्ष वकार अली खान, महानगर अध्यक्ष विजय बहादुर सक्सेना, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष मलखान सिंह यादव,महानगर अध्यक्ष डॉक्टर मोहम्मद खालिद ,महान दल के जिला अध्यक्ष डॉक्टर महेंद्र मौर्य, सुभासपा के जिला अध्यक्ष पीटर ,महानगर अध्यक्ष गगन सोनकर, राष्ट्रीय क्रांति पार्टी के जिला अध्यक्ष नरपत सिंह वर्मा ,अपना दल के जिला अध्यक्ष सुभाष पटेल ने अपनी बात रखी इन सभी ने एकजुट होकर भारतीय जनता पार्टी को 2022 में हराने का संकल्प लिया ।