मानकों को दरकिनार करते मेडिकलों के लाइसेंस कैसे हो रहे जारी
मानकों को दरकिनार करते मेडिकलों के लाइसेंस कैसे हो रहे जारी
मनोज कुमार शर्मा
बरेली। औषधि निरीक्षक की साठगांठ के चलते मानकों को दरकिनार करते हुए मेडिकल के लाइसेंस जारी किए जा रहे हैं साथ ही नशीली दवाईयो का कारोबार चरम सीमा पर है गली नवाब, शास्त्री मार्केट सहित जिले की तमाम मेडिकलो की दुकानों पर बिना बिल के विपरीत कारोबार फैला हुआ है औषधि निरीक्षक ने एक दर्जन से ज्यादा शहर में दलाल छोड़ रखे हैं तमाम डॉक्टरों ने अपनी क्लीनिक में छोटा सा मेडिकल खोल रखा है जिले के किसी भी मेडिकल पर फार्मासिस्ट नहीं बैठते सारी जानकारी औषधि निरीक्षक के साथ सहायक आयुक्त औषधि को भी है भ्रष्टाचार के अखंड में डूबे विभाग मे लिपिक भी फार्मासिस्ट हटाने और लगाने के नाम पर उगाही करते हैं दोनों निरीक्षक होली दिवाली के अलावा मेडिकल पर निरीक्षण के नाम पर मेडिकल वालों का शोषण करते हैं शहर से लेकर देहात तक फर्जी मेडिकल स्टोर खुले हुए हैं इस कारोबार में औषधि निरीक्षक ड्राइवर की अहम भूमिका रहती है जबकि शासन के सख्त आदेश है कि कोई भी औषधि निरीक्षक अपने साथ कोई भी निजी कर्मचारी नई लेकर जाएगा।