Thursday, 12-11-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

कार व डम्पर में टक्कर के बाद आग का गोला बनी गाड़िया

कार व डम्पर में टक्कर के बाद आग का गोला बनी गाड़िया


 बच्चे सहित 8 लोगों की जिंदा जलने से मौत


विवाह समारोह से वापस जा रही थी गाड़ी



मौके पर पहुंचे कप्तान, सिटी मजिस्ट्रेट और एसपी क्राइम

2g_-Gya6mqk?si=ui8xunNyQBChEkNa

बरेली।       बरेली से बहेड़ी की ओर जा रही अट्रिगा कार का अगला टायर पंचर हो गया, जिससे वह अनियंत्रित होकर डिवाइडर को तोड़ते हुए दूसरी ओर पहुंच गई। सामने से आ रहे 16 टायरा डंपर से कार टकरा गई। टक्कर लगने के बाद डंपर कार को घसीटते हुए दूर तक ले गया, जिससे कार में आग लग गई। कार में आठ लोगों की जलकर मौत हो गई। हालांकि पुलिस अन्य जानकारी कर रही है। पुलिस के अनुसार बरेली से सुमित गुप्ता की कार जिसको फुरखान ले कर गया था कार में सवार 8 लोग बहेड़ी के जाम गांव जा रहे थे। रास्ते में दभौरा गांव के पास कार का पहिया अचानक फट गया। जिससे कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर तोड़ते हुए गलत साइड में पहुंच गई। सामने से रेता भरे 16 टायरा डंपर से कार टकरा गई। टक्कर लगने के बाद डंपर कार को दूर तक घसीटता हुआ ले गया, जिससे उसमें आग लग गई। देखते देखते आग ने डंपर को भी चपेट में ले लिया। सूचना पर जब तक पुलिस मौके पर पहुंची तब तक आग पूरी तरह जलकर राख हो गई। फायर बिग्रेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर किसी तरह काबू पाया। आग बुझने के बाद कार में जली हुई सात खोपड़ी और कंकाल नजर आ रहे थे उनके इलावा एक बच्चे का भी शव मिला है। कार मालिक सुमित गुप्ता ने बताया कि वह बहेड़ी में रहता है। उसकी कार एक व्यक्ति मांग कर ले गया था। मौके पर कप्तान, सिटी मजिस्ट्रेट एवं एसपी क्राइम ने पहुंच कर मौके का जायजा लिया। देर रात अन्य अधिकारी भी पहुंचते रहे

whatsapp whatsapp