किसानो को दी जाने वाली खाद, प्लाईवुड फैक्ट्री बालो के हवाले
किसानो को दी जाने वाली खाद, प्लाईवुड फैक्ट्री बालो के हवाले
बरेली...जिले के तमाम प्लाई फैक्ट्ररियो मे किसानो को दी जाने वाली यूरिया खाद बडे पैमाने पर स्पलाई की जा रही है। जिला कृषि अधिकारी को पूरे मामले की जानकारी होने के उपरांत भी किसानो को दी जाने वाली यूरिया खाद कैसे प्लाईवुड फैक्टरी को स्पलाई की जा रही है। इस पर न तो दुकानदारो को दिए जाने वाली खाद का न तो सत्यापन किया, न ही प्लाईवुड फैक्टरी मे रखे खाद के किसानो को दी जाने वाली खाद, प्लाईवुड को भी नही पकडा। जिसके चलते केन्द्र व राज्य सरकार से मिलने वाली किसानो को छुट का फायदा दुकानदार और प्लाईवुड फैक्टरी वाले उठा रहे है। और किसानो के नाम पर धोखा कर रहे है। सूत्रो के अनुसार परसाखेडा सहित जिले के कई क्षेत्रो मे प्लाईवुड फैक्टरिया लगी हुई है। जिसके चलते परसाखेडा स्थित पशुपति प्लाईवुड से एक युवक भारी मात्रा मे खाद के खाली कट्टे ले जा रहा था। पूछने पर उसने बताया कि मै इस फैक्टरी से लेकर आ रहा हूू। वही पूरे जिले की खाद की दुकानो पर एक कट्टे के साथ मे दुकानदार 750 ग्राम चीनी निःशुल्क दे रहा है। अपने रिकॉड मे चार से छह कट्टे चढा लेता है। ऐसा जिले के तमाम दुकानदार कर रहे है। केन्द्र व राज्य सरकार से मिलने वाली छूट का भरपूर फायदा दुकानदार उठा रहे है। जिला कृषि अधिकारी ने कभी भी इन दुकानो पर ,न तो छापा मार कार्यवाही की, न ही इनको रिकॉड चैक करे। और 4 से 5 हजार कट्टे खाद एक एक दुकानदार को दिए जा रहे है। दुकानदार उनको प्लाईवुड फैक्टरी के मालिको को सौप रहे। प्लाईवुड फैक्टरी मे बनने वाला कैमिकल मे भारी मात्रा मे यूरिया खाद को मिलाया जाता है। जो प्लाई को चिपकाने के काम मे आता है। जिस कारण प्लाईवुड फैक्टरी वाले किसानो को दी जाने वाली , खाद को खरीदते है।