पत्रकारों की कलम रोकना व उनका उत्पीरण किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं: अनुराग सारथी
शिवी शर्मा/ राहुल सक्सेना:-
पत्रकारों की कलम रोकना व उनका उत्पीरण किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं: अनुराग सारथी
बरेली। आल इंडिया प्रेस जर्नलिस्ट एसोसिएशन के 5100 से भी अधिक पत्रकारों का नेतृत्व कर रहे उत्तरप्रदेश चीफ कोऑर्डिनेटर अनुराग सारथी बरेली आए और उन्होंने आसपास की तहसीलों में सदस्यता ग्रहण करवाई है बताते चले ऐपजा एक पत्रकारों के हित के लिए ऐसी संस्था है जो किसी भी साथी के लिए 24 घण्टे खड़ी है अनुराग सारथी ने पत्रकारों पर हो रहे अत्याचारों, फर्जी मुकदमों आदि के लिए नेशनल हाईवे जाम करने सहित थानों की जमीन पर बैठ कर पत्रकारिता के लिए समर्थन किया है उन्होंने बताया कि एक पत्रकारिता का छेत्र ही ऐसा छेत्र है जिसमें जिस व्यक्ति के सच को उजागर किया जाता है वह ही पत्रकार का दुश्मन बन जा रहा है ऐसे में जिसको लगता है कि उसकी नम्बर दो की कमाई पर रोक लग रही है तो वह व्यक्ति पत्रकार पर झूठे मामले दर्ज करवाने का हर सम्भव प्रयास करता है जहां एक तरफ सरकार भी पत्रकारों को लेकर चिंता जताती है वहीं कुछ लोग सियासी रोटियां सेंक रहे हैं। जो चिन्ता जनक हैं। उन्होंने कहा बरेली जिले में पुन्हा संगठन को खड़ा करने के उद्देश्य से आए हैं जल्द ही इकाई की घोषणा की जाएगी। इसपर कई पत्रकारों से मिलकर विचार विमर्श भी किया गया।