हिन्दु युवा वाहिनी ने विशाल तिरंगा यात्रा निकाली
हिन्दु युवा वाहिनी ने विशाल तिरंगा यात्रा निकाली
प्रदेश अध्यक्ष कुंवर सिद्वराज सिंह तिरंगे
की मान बढ़ाने की शपथ दिलायी
बरेली। हिन्दु युवा वाहिनी की भव्य तिरंगा यात्रा वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर सिद्वराज सिंह के नेतृत्व में माधोबाड़ी कार्यालय से निकाली गयी। तिरंगा यात्रा मे हजारो की संख्या मे युवा मौजूद थे जिसमें सभी लोग हाथो मे तिरंगा लेकर देश भक्ति से ओतप्रोत गगन भेदी नारे लगाते हुये निकले।
तिरंगा यात्रा माधोबाड़ी से श्यामगंज पुल से होते हुये गांधी उद्यान, सैटेलाइट, नकटिया, नरियावल होते हुये फरीदपुर पहुची यात्रा का सैकड़ो जगह रास्ते मे स्वागत किया गया।
तिरंगा यात्रा से पूर्व माधोबाड़ी कोठी पर प्रदेश अध्यक्ष कुंवर सिद्वराज सिंह ने हिन्दु युवा वाहिनी के उत्साही युवाओ को सम्बोधित करते हुये सभी से विपत्ति के समय देश हित में प्राण न्यौछावर करने से पीछे न हटने की शपथ दिलायी।
उसके बाद प्रदेश अध्यक्ष कुवर सिद्वराज सिंह ने युवाओ को सम्बोधित करते हुये कहा कि हिन्दु युवा वाहिनी हमेशा से सर्वोच्चतम स्थान पर देश को रखती है देश आन-बान-शान के लिये अपना जीवन भी कुर्बान करना पड़े युवा वाहिनी पीछे नही हटेगी इस मौके पर उत्साही युवाओ ने प्रदेश अध्यक्ष के साथ प्रण लिया कि देश के तिरंगे के लिये सदा युवा अपना तन-मन-धन सब झोक कर रक्षा करेगा। तिरंगा यात्रा के मौके पर प्रमुख रूप से गोविन्द सिंह, अमित प्रताप सिंह, रंजीत सिंह, एकांश सिंह, संजीव सिंह, अमित गुप्ता, अजय गुप्ता, अभिषेक सक्सेना, रोहित चैहान, आदित्य प्रताप सिंह, अजय सिंह फौजी, अमित सिंह ठेकेदार, सर्वेश सिंह जिलाध्यक्ष , अजय प्रताप सिंह मीडिया प्रभारी, दीपक वैद्य, अमित कुमार सिंह, शिवेक खण्डेलवाल, गोपाल मिश्रा, अजय मिश्रा, प्रतीक मिश्रा, सुनीत चैहान, अनमोल रतन, दिलीप सिंह, सुमित सिंह, प्रियरंजन पाण्डेय, सचिन पाठक, अरूण पाठक, राजकुमार सिंह, आदित्य प्रताप सिंह, सहित सैकड़ो युवा मौजूद रहे।