खबर का असर..... जेई ने कंपनी को नोटिस जारी कर दी चेतावनी
खबर का असर..... जेई ने कंपनी को नोटिस जारी कर दी चेतावनी
किच्छा। हमारे चैनल ने रूद्रपुर की बरा अजीतपुर बहुल ग्राम पेयजल योजना के राजस्व ग्राम बरा अजीतपुर में पेयजल योजना के निर्माण कार्य में मानक के अनुरूप न होने की खबर प्रकाशित की जिसकी खबर निकलते ही महकमें में हड़कंप मच गया मामला संज्ञान में आते ही सम्बंधित जेई मोहम्मद आसिफ ने मै० सी०के० इण्टरप्राईजेज, बीरापुर, कमला नगर, प्रयागराज (उ०प्र०) को नोटिस जारी करते हुए लिखा है कि " उपरोक्त विषयक अवगत कराया जाना है कि आपके द्वारा ग्राम बरा अजीतपुर में जल जीवन मिशन के अन्तर्गत पाईप लाईन एवं तत्सम्बन्धि कार्य कराया जा रहा है, जिसमें पाईप लाईन का कार्य मानक के अनुरूप नही किया जा रहा है। अतः आपको निर्देशित किया जाता है कि पाईप लाईन के बिछाये जाने का कार्य मानक के अनुरूप कराया जाना सुनिश्चित करें अन्यथा आपके विरूद्ध नियमानुसार विभागीय कार्यवाही की जायेगी।"