निर्दलीय प्रत्याशी का बोल बाला, गौरव सक्सेना की गहरी पकड़
निर्दलीय प्रत्याशी का बोल बाला, गौरव सक्सेना की गहरी पकड़
भाजपा प्रत्याशी के कार्यकाल से खुश नहीं वोटर
बरेली इस बार के निकाय चुनाव में प्रत्याशियों को लेकर बड़ी ही उथल पुथल चल रही है तमाम वार्ड ऐसे हैं जिसमें निर्दलीय प्रत्याशियों का बोल बाला है। एक तरफ जहाँ निर्दलीय प्रत्याशियो का चुनाव लड़ना बड़ी बात है वहीं जनता का समर्थन मिल जाए तो क्या कहना। वार्ड 66 में हर बार सभासद रहने वाले इस बार के भाजपा प्रत्याशी संजयराय का जैसे ही तोमर के समर्थन में बैनर वायरल हुआ वोटर चक्कर मे पड़ गए। वैसे भी संजय के कार्यकाल से वोटर खुश नहीं थे। साथ ही यह भी सत्य है कि मेयर का चुनाव तो किसी पार्टी के दम पर हो सकता है पर वार्ड में हर व्यक्ति सभासद वही चाहता है जो वार्ड में काम करे। और जनता का लोक प्रिय हो मंगलवार को जब निर्दलीय प्रत्याशी गौरव सक्सेना अपना चुनाव चिन्ह गुलाब लेकर जन सम्पर्क के लिए निकले तो तमाम जनता का समर्थन उनके साथ था। बताते चलें गौरव भी भाजपा के पुराने कार्यकर्ता हैं परंतु टिकिट तो एक ही व्यक्ति को मिलना था इस लिये छेत्र वासियों की मांग पर गौरव निर्दलीय चुनाव के लिए खड़े हुए और अब जनता का पूरा समर्थन गौरव के साथ है। ऐसे ही वार्ड 58 में एक बार विपुल लाला की पत्नी एवं दो बार विपुल लाला लगातार सभासद बने हैं परंतु इस बार भाजपा ने उन्हें भी दरकिनार कर दिया जिसको लेकर वार्ड 58 में भी काफी कशमकश चल रही है कि आखिर वोर्ट किसको दे, उधर वार्ड 8 में अतुल कपूर की पत्नी सोनिया कपूर भाजपा से खड़ी हुई हैं और वहां तिलक राज का भाजपा को लेकर जलवा रहा है इस बार तिलक राज ने भी अपने बेटे की पत्नी को निर्दलीय खड़ा किया है। वहाँ भी कोई न कोई निर्दलीय ही जीतने की उम्मीद जताई जा रही है।