Thursday, 12-11-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

विराट हिंदू सम्मेलन से पहले शहर में निकली भव्य शोभायात्रा

विराट हिंदू सम्मेलन से पहले शहर में निकली भव्य शोभायात्रा



जय भवानी–जय शिवाजी के उद्घोष से गूंजा नगर, हिंदवी स्वराज और सनातन चेतना का प्रदर्शन



बरेली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर आयोजित होने जा रहे विराट हिंदू सम्मेलन से पूर्व बुधवार को शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा के दौरान हिंदू संस्कृति, हिंदवी स्वराज और राष्ट्रबोध की झलक देखने को मिली। “जय भवानी, जय शिवाजी, जय श्रीराम” के गगनभेदी नारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा।

शोभायात्रा का शुभारंभ आरएसएस के महानगर प्रचारक मयंक साधु ने हरी झंडी दिखाकर किया। इसमें बड़ी संख्या में युवाओं, व्यापारियों और समाजसेवियों ने भाग लिया। पारंपरिक वेशभूषा, भगवा ध्वज और धार्मिक प्रतीकों से सजी शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। शोभायात्रा प्रभारी एवं व्यापारी नेता अनिल पाटिल ने कहा कि हिंदुत्व किसी राजनीतिक विचारधारा का विषय नहीं, बल्कि भारत की आत्मा है। उन्होंने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज द्वारा स्थापित हिंदवी स्वराज आज भी समाज को संगठन और स्वाभिमान की प्रेरणा देता है। उन्होंने युवाओं से जातिवाद से ऊपर उठकर सनातन संस्कृति और अपने महापुरुषों के विचारों को आत्मसात करने का आह्वान किया। आरएसएस के भाग प्रचारक आदित्य अविरल ने कहा कि हिंदू समाज को अपनी सांस्कृतिक जड़ों के प्रति सजग और वैचारिक रूप से मजबूत होने की आवश्यकता है। शोभायात्रा के सह-संयोजक डॉ. अतुल ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में आत्मविश्वास और एकता का संचार करते हैं।

व्यापारी नेता राजकुमार राजपूत ने बताया कि 22 जनवरी को घी मंडी, अलमगीरगंज स्थित सर्राफा मार्केट में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन में संस्कृति, राष्ट्र निर्माण और सनातन मूल्यों पर विचार रखे जाएंगे।

शोभायात्रा में आयोजन समिति के पदाधिकारी, संघ कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

whatsapp whatsapp