Thursday, 12-11-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

राष्ट्र एकता,राष्ट्र शांति तथा पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए कार्यक्रम

राष्ट्र एकता,राष्ट्र शांति तथा पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए कार्यक्रम


बरेली     रोटरी क्लब ऑफ बरेली के सदस्य समाजसेवा के विभिन्न का क्षेत्रों में अपना सदैव योगदान देते आते हैं।

राष्ट्र एकता,राष्ट्र शांति तथा पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए जमशेदपुर झारखण्ड के अधीर रंजन बरूआ का बरेली पहुंचने पर रोटरी क्लब के अध्यक्ष डी पी सिंह, मीडिया कोऑर्डिनेटर संजीव औतार अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष प्रधीर गुप्ता ने माल्यार्पण कर स्वागत एवं अभिनन्दन किया।

मीडिया कोऑर्डिनेटर संजीव औतार अग्रवाल ने बताया कि लगभग एक वर्ष  1 अक्टूबर 2021 से 28000 किमी साईकिल यात्रा के संकल्प को पूर्ण करने के लिए भारत के झारखण्ड से चलकर अब तक 15000 किमी चलते हुए रोटरी क्लब की मदद से उड़ीसा, छत्तीसगढ़,आन्ध्रप्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु,पोंडिचेरी,केरल, कर्नाटक,गोआ, महाराष्ट्र, गुजरात,मध्य प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल, उत्तराखंड होते हुए अब  उत्तर प्रदेश भ्रमण के दौरान आज बरेली पहुंचे हैं। मीडिया कोऑर्डिनेटर ने बताया कि अधीर रंजन बरूआ का आगे का मार्ग उत्तर पूर्व के सभी प्रदेशों का भ्रमण रहेगा। क्लब अध्यक्ष डी पी सिंह ने कहा कि रोटरी का प्रयास रहता है कि समाजसेवा के साथ राष्ट्र भक्ति तथा राष्ट्र के प्रति समर्पण की अलख जन जागरण में ओतो प्रोत भी हो क्योंकि जिस देश ने हमें सब कुछ दिया है उसके लिए अपने फर्ज का निर्वहन करना भी हमारा परम कर्तव्य है।

आज के कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष डी पी सिंह, मीडिया कोऑर्डिनेटर संजीव औतार अग्रवाल,प्रधीर गुप्ता, पंकज श्रीवास्तव, गोविंद सक्सेना, मनीष गोयल,बिमल अवल, मयंक सक्सेना, नीरज प्रधान का मुख्य सहयोग रहा।

whatsapp whatsapp