Thursday, 12-11-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

पति बोला ऊपरी हवा के चलते पत्नी ने खुद को लगाई आग, मौत

पति बोला ऊपरी हवा के चलते पत्नी ने खुद को लगाई आग, मौत



परिजनों ने पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जलाने का लगाया आरोप




बरेली। दहेज के खातिर पति ने नवविवाहिता पर पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जला दिया। मौत के बाद पति ने हवा का चक्कर होने के कारण खुद आग लगाने की कहानी सुनाई। मृतका के पिता ने बेटी की हत्या का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर दी है।शाहजहांपुर के गढ़िया रंगीन निवासी सुरेश की बेटी रेनू (20) का विवाह सात माह पहले बदायूं के दातागंज निवासी विपिन से हुआ था। सुरेश ने बताया कि शादी के बाद दामाद लगातार बाइक की मांग कर रहे थे। उन्होंने रिश्तेदारों से रुपये उधार लेकर बाइक दी। इसके बाद भी ससुराली उनकी बेटी को दहेज की डिमांड को लेकर परेशान कर रहे थे। विरोध करने पर 26 नवंबर की सुबह रेनू पर विपिन ने पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। रेनू करीब 70 प्रतिशत वर्न हो चुकी थी। उसे इलाज के लिए बरेली के एक मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। यहां उसकी मौत हो गई। उन्होंने दहेज के खातिर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया। वहीं विपिन का कहना है कि उसकी पत्नी पर हवा का चक्कर था। उसने खुद ही पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली। उस समय वह खेत पर गए थे। जब वापस आए तो फौरन इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

whatsapp whatsapp