Wednesday, 05-08-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

पुलिस के घेरे में घिरा हुआ देख चोर ने खुद को मार ली गोली

पुलिस के घेरे में घिरा हुआ देख चोर ने खुद को मार ली गोली


एक ग्रिफ्तार तो तीसरा कार लेकर हो गया फरार



बरेली।        फरीदपुर इलाके के मठिया बुखार रोड पर बीती रात बंद पड़े मकान में चोरी के इरादे से घुसे दो बदमाशों में से एक को पुलिस ने पकड़ लिया, दूसरे बदमाश ने पुलिस से पकडे़ जाने के भय से अपने को गोली से उड़ा लिया। तीसरा मौका पाकर फरार हो गया।  बीती रात बंद पड़े सुखपाल के मकान में चोरी करने के लिए दो बदमाश घुस गए, जबकि उनका तीसरा साथी बाहर खड़ा रहा। गश्त कर रही पुलिस ने रात में कार को देखा तो पास खड़े व्यक्ति से इसका कारण पूछा। गाड़ी चालक ने कहा कि वो सवारी छोड़ने आया है। पुलिस ने गश्त पर जाते समय चालक और कार का फोटो ले लिया था। बाद में गश्त कर रही टीम चली गई। फिर गश्त कर रही टीम को आता देख चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। चालक के फरार होने के बाद जवानों को शक हुआ तो उन्होंने टॉर्च मारकर देखा की सुखपाल के बंद पड़े मकान की कुंडी टूटी हुई थी। कुंडी टूटी देख पुलिसकर्मियों को अंदर चोर के होने का शक हुआ और उन्होंने और पुलिसकर्मियों को बुला कर मकान को चारों तरफ से घेर लिया। एसपी ग्रामीण राज कुमार अग्रवाल ने बताया कि बदमाश मकान में चोरी की घटना को अंजाम दे रहे थे। उस मकान का गेट अंदर से बंद था, जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने बलपूर्वक गेट को खोल कर अंदर घुसे। पुलिस को अंदर आता देखकर बदमाश छत की तरफ भागे, जहां पुलिस ने एक बदमाश अभिषेक को मौके से गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसका साथी तीसरी मंजिल के मकान से कूदकर पड़ोसी सोनू शर्मा के मकान पर कूद गया। पुलिस अधिकारियों की मानें तो बदमाश ने सुखपाल की तीसरी मंजिल के मकान से कूदकर पड़ोस के सोनू शर्मा की छत पर कूद गया। खुद को पुलिस से घिरता देख उसने पुलिस पर फायरिंग की। पुलिस ने उसको आत्मसमर्पण के लिए कहा, लेकिन जब काफी देर तक चोर की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई तो पुलिस ने सीढ़ी लगाकर छत पर चढ़कर देखा तो बदमाश मृत पड़ा था और उसके पास एक अवैध तमंचा भी था।


 राजकुमार अग्रवाल ने बताया की खुद की गोली से मरा बदमाश अजय बरेली  थाना केंट के ग्राम चौबारी का रहने वाला है। उस पर , थान कैन्ट , फरीदपुर और बिथरी चैनपुर में आधा दर्जन केस दर्ज हैं।

whatsapp whatsapp