सीएमओ पर आरोप काम के बदले कितना खर्च करोगी, डीएम से शिकायत
सीएमओ पर आरोप काम के बदले कितना खर्च करोगी, डीएम से शिकायत
मां की मौत के बाद परेशान बेटियों ने लगाया आरोप
समस्या का निस्तारण न होने पर आत्महत्या की चेतावनी
सीएमओ बोले गाइड लाइन के हिसाब से यह कर ही नहीं सकती काम, तो लगा रहीं आरोप
बरेली। जहां एक तरफ बेटियों की सुरक्षा एवं उनके सम्मान की बात सरकार द्वारा की जा रही है वहीं बरेली के मुख्य चिकित्सा अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाते हुए दो युवतियों ने जिला अधिकारी से शिकायत की है बताते चले थाना भमोरा के आलमपुर जाफराबाद के ग्राम चम्पतपुर निवासी पिंकी व पूनम कुमारी पुत्रियां बाबूराम ने डीएम को शिकायत करने के बाद हमारी टीम से आप बीती सुनते हुए रो पड़ी उन्होंने ने बताया कि उनकी माँ शान्ति देवी आशा के पद पर कार्यरत थी उनको ब्रेन हैमरेज होने के बाद से पुत्री पूनम ही उनका सारा काम कर रही थी कियूंकि एक भाई की हत्या हो गई थी व दो भाई माता पिता सहित बहनों को छोड़कर अलग रहते हैं 16 फरवरी को मां की मौत हो गई जिसके बाद से भाभी जबरन घर पर आ गई और पैसा खर्च कर मां की जगह खुद नोकरी पाने की बात कहने लगी जब पीड़िताएं एडी हैल्थ के पास गईं तो उन्होंने सीएमओ से मिलने के लिए कहा। पर आरोप है कि जब वह सीएमओ से मिलीं तो दोनों बहनें सीएमओ के पास पहुँची पहले तो उन्होंने इस पर बेटियों का हक न होने की बात कह कर मामला टहलाना चाहा पर जब पीड़ितों ने अपनी स्थिति बताई की इसी से उनके परिवार का खर्चा चलता था सीएमओ ने काम होने के बदले पूछ लिया कितना खर्च करोगी। दोनो बहनों ने समस्या का निस्तारण न होने पर आत्महत्या की चेतावनी दे डाली।
आशा वर्कर चुनने के लिए गाइड लाइन है कि महिला शादीशुदा, तलाक शुदा, विधवा याँ पति से अलग रहती हो इस लिए इन्हें मना किया गया था और जब मेरे से मिली तब भी आत्महत्या की बात कह रहीं थी पर आज का रिवाज है काम न हो तो आरोप लगा दो फिलहाल आरोप बे बुनियाद हैं।
डॉ विश्राम सिंह
मुख्य चिकित्सा अधिकारी बरेली