Wednesday, 11-11-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले,वतन पर मिटने वालों का यही बाकी निशां होगा

शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले,वतन पर मिटने वालों का यही बाकी निशां होगा




 बरेली। मानव सेवा क्लब के तत्वावधान में देश को गुलामी की जंजीरों से आज़ाद करवाने में अपना सब कुछ निछावर कर देने वाले ,भारत माता के अमर सपूत भगत सिंह,सुखदेव और राजगुरु के बलिदान दिवस पर बुधवार को डी. डी. पुरम शहीद स्मारक पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने युवाओं का आव्हान किया कि वह भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की निष्ठा और पराक्रम से प्रेरणा लें।सुरेश बाबू मिश्रा ने भगत सिंह के बारे में कहा कि इतनी कम आयु में भगत सिंह ने बहादुरी के वह काम करके दिखाए जो कोई जीवनपर्यन्त नहीं कर सकता। सभी उपस्थित सदस्यों ने इन वीर सपूतों को मोमबत्ती प्रज्ज्वलित करके अपनी श्रद्धांजलि दी। चीफ वार्डन राजीव शर्मा,इन्द्र देव त्रिवेदी,वेदप्रकाश सक्सेना, निर्भय सक्सेना, प्रदीप माधवार, शचीन्द्र सक्सेना, सुधीर मोहन, राजेंद्र सक्सेना, अखिलेश, विनोद गुप्ता, किरन सक्सेना, प्रीति सक्सेना, राजीव ने वीर शहीदों को अपने विचार के माध्यम से भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।तत्पश्चात बलिदान दिवस पर काशी वृद्धश्रम में भोजन वितरण किया गया।संचालन सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने किया।

whatsapp whatsapp