नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

आंवला के प्रत्याशी आबिद अली ने भरा पर्चा, पूर्व मेयर सुप्रिया ऐरन ने भी किया नामांकन

आंवला के प्रत्याशी आबिद अली ने भरा पर्चा, पूर्व मेयर सुप्रिया ऐरन ने भी किया नामांकन




बरेली।        बरेली और आंवला लोकसभा सीट पर इंडिया गठबंधन और बीजेपी प्रत्याशियों के नामांकन के बाद आज आंवला से बीएसपी प्रत्याशी आबिद अली ने अपना पर्चा दाखिल किया। वहीं आज बरेली की पूर्व मेयर सुप्रिया ऐरन ने अपना निर्दलीय नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके साथ ही इंडिया गठबंधन से सपा प्रत्याशी प्रवीण सिंह ऐरन ने अपने नामांकन पत्र का दूसरा सेट दाखिल किया। बता दें कि आज नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि है। इसके बाद नामांकन पत्रों की जांच और फिर नाम वापसी की प्रक्रिया चलेगी। वहीं लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में 7 मई को बरेली की जनता इस महापर्व पर अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेगी। बरेली की पूर्व मेयर व सपा प्रत्याशी प्रवीण सिंह ऐरन की पत्नी सुप्रिया ऐरन ने बताया कि उन्होंने डमी कैंडिडेट के रूप में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। अगर किसी कारण उनके पति प्रवीण सिंह ऐरन का पर्चा खारिज होता है तो वह चुनाव लड़ सकती हैं। 

वहीं आंवला लोकसभा सीट से बीएसपी प्रत्याशी आबिद अली बताते हैं कि वह जनता की समस्याओं को देखते हुए मैदान में उतरे हैं। क्योंकि बीजेपी ने उनके क्षेत्र को नकारा है, यह बात किसी से छिपी नहीं है। बीएसपी प्रत्याशी आबिद अली ने सपा उम्मीदवार पर निशाना साधते हुए कहा कि वह मेहमान हैं, उन्हें कोई नहीं जानता। इससे पहले उनके क्षेत्र से आंवला लोकसभा प्रत्याशी रूचि वीरा को मैदान में उतारा था। जो उसके बाद एक बार भी आंवला लौटकर नहीं आई। नीरज मौर्य भी रूचि वीरा के भाई हैं।

whatsapp whatsapp