नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

180 किलो के फर्जी इंस्पेक्टर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

टोल टैक्स बचाने के लिए युवक करता था वर्दी का इस्तेमाल

फिरोजाबाद।        सोशल मीडिया पर एक फर्जी पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिस की वर्दी पहने एक शख्स बता रहा है कि उसका नाम मुकेश यादव है, जो गाजियाबाद का रहने वाला है और टोल टैक्स बचाने के लिए पुलिसकर्मी की वर्दी पहनता है। इतना ही नहीं, शख्स फर्जी पुलिस वाला बनकर गाड़ियों से अवैध वसूली भी करता था। जब इसकी जानकारी टूंडला पुलिस को हुई तो उन्होंने युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस का दावा है कि पकड़ा गया आरोपी 180 किलो का है। अब सोशल मीडिया के तमाम प्लेटफॉर्म्स पर शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसके साथ यूजर्स मजाकिया टिप्पणी भी कर रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, टूंडला के पुलिस क्षेत्राधिकारी हरिमोहन सिंह ने रविवार को बताया कि शनिवार रात राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई वाहनों से अवैध वसूली करने की जानकारी मिली, जिसके बाद शख्स को अवैध वसूली करते हुए रंगेहाथों पकड़ा गया और गिरफ्तार कर लिया गया। बताया गया कि वह फर्जी इंस्पेक्टर बनकर नेशनल हाईवे से निकलने वाले वाहनों को डरा धमका कर जब्त करने की धमकी दे कर उनसे अवैध वसूली कर रहा था। मुकेश यादव पुत्र रामकिशन यादव गाजियाबाद के मकान नंबर-320 कड़कड़ मॉडल, साहिबाबाद थाना लिंक गेट का रहने वाला है। वह टोल टैक्स बचाने के लिए भी पुलिस की वर्दी का इस्तेमाल करता था।

whatsapp whatsapp