Thursday, 12-11-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

तहसील फरीदपुर में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अतुल शुक्ला ने SDM फरीदपुर को ज्ञापन देकर तहसील में फैले भ्रष्टाचार के सम्बन्ध में अवगत कराया गया और ठोस कार्यवाही की मांग

रिपोर्ट रजनेश श्रीवास्तव

SDM कार्यालय के बाहर एकत्र वकील

फरीदपुर/बरेली । तहसील फरीदपुर में बार एसोसिएशन फरीदपुर के अध्यक्ष अतुल शुक्ला द्वारा SDM फरीदपुर को ज्ञापन देकर तहसील फरीदपुर में फैले भ्रष्टाचार के सम्बन्ध में अवगत कराया गया था एवं मांग की गई थी कि पहले समस्त अधिवक्तागण एवं वादकारियों की समस्याओं को सुनकर उन्हें समाप्त कराया जाए परन्तु SDM फरीदपुर द्वारा उसको न सुनकर सीधे न्यायालय में बैठकर सुनने को कहा गया जबकि न्यायालय में केवल विधिक कार्य किया जा सकता है ।इसी का विरोध किए जाने पर उनके द्वारा समस्त अधिवक्तागण की बात सुनने से इनकार कर दिया गया जिसके उपरांत समस्त अधिवक्तागण उनके कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए । SDM फरीदपुर बरेली मीटिंग का बहाना बनाकर बरेली रवाना हो गई उक्त धरने में सिविल न्यायालय बार एसोसिएशन फरीदपुर के अध्यक्ष सचिव एवं अन्य अधिवक्तागण अशोक पांडेय, रवींद्र सिंह राठौर, वीरेंद्र यादव, विजय यादव , सतेंद्र,उत्पल पाठक , के पी सिंह , रोहित पांडे,पंकज ,संजीव सिंह ब्रह्मेन्द्र मिश्रा, शाहिद हुसैन,,अतुल परमार, राहुल कश्यप, शशिकांत, प्रवीण सिंह भदौरिया, आकाश शुक्ला, अनिशूद्दीन, कुलदीप सक्सेना, कौशल, रजनीश कश्यप,अजय यादव, एवं अन्य अधिवक्तागण मौजूद रहे।

whatsapp whatsapp