Thursday, 12-11-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

तेज रफ्तार ट्रक ने दो मासूमों को रौंदा, मौके पर मौत

तेज रफ्तार ट्रक ने दो मासूमों को रौंदा, मौके पर मौत


बरेली     थाना बिथरी चैनपुर हाइवे पर आलमपुर गजरौला गांव के पास एक सड़क हादसा हो गया जिसमें दो लोगों की मौत हो गयी। हाइवे पर तेज गति से आ रहे ट्रक ने दो मासूमों को रौंद दिया , दोनों की ही मौके पर मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार थाना बिथरी चैनपुर के गांव आलमपुर गजरौला के रहने वाले चुन्नीलाल के दो बेटे आकाश(16)  और अभिषेक(8) किसी काम से बाइक से बाज़ार गए थे, हाइवे पार करने के लिए वो डिवाइडर के बीच में रुके हुए थे कि तेज गति से आरहे ट्रक ने दोनों को ही रौंद दिया, दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी, ट्रक ड्राइवर मौका पाकर वहां से फरार हो गया। हादसे की सूचना के बाद घर मे कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर पहुँची पुलिस ने दोनों किशोरों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और ट्रक को कब्जे में ले लिया है।

whatsapp whatsapp