दबंगों पर ज़मीन कब्जाने का आरोप, पीड़ित ने की एसएसपी से शिकायत
दबंगों पर ज़मीन कब्जाने का आरोप, पीड़ित ने की एसएसपी से शिकायत
बरेली की तहसील फरीदपुर के रहने वाले अम्बू पुत्र रामस्वरूप ने बताया कि ग्राम पीरबहोड़ा में उनकी एक पैतृक जमीन है जिस की खतौनी पर 1990 तक पैतृक नाम दर्ज आते रहे लेकिन अम्बू का आरोप है कि 1990 के बाद से भूमाफियाओं श्यामबिहारी, ओमप्रकाश व धर्मपाल पुत्रगण झुन्नालाल निवासीगण धौरेरामाफी थाना इज़्ज़तनगर ने अपने अज्ञात साथियों के साथ पीड़ित की उक्त ज़मीन पर कब्जा करने का पूर्व से प्रयास करते आ रहे हैं, इस सम्बंध में पीड़ित ने कई बार अधिकारियों से भी इस मामले की शिकायत की है। बीती 19 दिसम्बर को अम्बू अपनी पत्नी संग भूमाफियाओं का विरोध करने पहुँचा तो उन्होंने दोनों को ही जाफी गालियां दीं और कहा कि ये जमीन अब तुम्हारी नहीं है हमारी हो चुकी। अम्बू का कहना है कि लेखपाल की आख्या से अभी भी यही पता चलता है कि ज़मीन पर उसके पैतृकों के नाम वारिसान में अभी भी मौजूद हैं। न्याय की आस में अम्बू एसएसपी कार्यालय पहुँचा और पूरे मामले की शिकायत की है।