सनी हत्या काण्ड में छे अभियुक्त ग्रिफतार, पुलिस ने किया खुलासा
सनी हत्या काण्ड में छे अभियुक्त ग्रिफतार, पुलिस ने किया खुलासा
बरेली। कैंट थाना क्षेत्र में रिटायर्ड फौजी के पुत्र की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने घटना के सम्बन्ध में 3 नामजद के साथ 3 अज्ञातों को गिरफ्तार करके न्यायालय भेजा है। पुलिस के मुताबिक मृतक युवक सनी पार्टी के लिए रोटी लेने गया था इसी दौरान उसका विवाद सपा पार्षद हमीद के भतीजे एवं होटल मालिक से हो गया तभी होटल मालिक ने अपने साथियों के साथ मिलकर युवक की पीट पीटकर हत्या कर दी थी। मृतक अपने परिवार का इकलौता बेटा था । कैंट थाना क्षेत्र के सदर इलाके में रिटायर्ड फौजी योगराज के 30 साल के बेटे सनी का 26 जून को बर्थडे था। सनी ने अपने जन्मदिन पर मशाल होटल पर 150 रोटी का ऑर्डर दिया था। 40 रोटी सनी अपने साथ ले गया और रात करीब साढ़े दस बजे होटल मालिक जीशान ने सनी को फोन करके कह दिया की अब रोटियां नहीं दे पाएगा, जिसके बाद सनी अपने दोस्त बबलू उर्फ प्रजय के साथ होटल पहुंचा जहां उसकी होटल मालिक जीशान से कहासुनी हो गई। जिसके बाद जीशान ने अपने कर्मचारियों के साथ मिलकर सनी को लाठी डंडों से बेरहमी से पीट पीट कर मार डाला। उसके दोस्त के साथ भी मारपीट की किसी तरह उसने वहां से भागकर अपनी जान बचाई थी। पुलिस ने मुखबिरों से मिले इनपुट के आधार पर घटना में नामजद 3 लोगों के साथ अन्य तीन अज्ञातों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक नगर रविंद्र कुमार का कहना है कि 26 जून की रात को कैंट थाना क्षेत्र में एक युवक की हत्या कर दी गई थी। मृतक ने एक होटल पर 150 रोटी का आर्डर दिया था लेकिन होटल मालिक ने उसे 45 रोटियां दी जिसके चलते दोनों में विवाद हो गया। होटल पक्ष के लोगों ने युवक पर लाठी डंडो से प्रहार कर दिया घटना में मृतक को काफी चोटें आई थी जबकि ममेरे भाई पर घटना में घायल हो गया। पीड़ित थाने पर पहुंचे इसके बाद दोनों को अस्पताल भेजा गया जहां सनी की मौत हो गई । पिता की तहरीर पर पुलिस ने सुसंगत धाराओं में चार नामजद, 3 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था । पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद हत्याकांड के खुलासे के लिए टीमें लगाई गई थी, पुलिस ने चार नामजद में से तीन हत्यारोपी तीन अज्ञात में से एक को गिरफ्तार कर लिया गया हैं।