Thursday, 12-11-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

नानकमत्ता में डेरा प्रमुख की गोली मारकर हत्या

नानकमत्ता में डेरा प्रमुख की गोली मारकर हत्या


बरेली।       उत्तराखंड के उधम सिंह नगर में सुबह करीब 6 बजे बाबा तरसेम सिंह की हत्या कर दी गई। वारदात की खबर मिलते ही हड़कंप मच गया। बाबा तरसेम सिंह नानकमत्ता साहिब गुरुद्वारे में कार सेवा प्रमुख थे। बाबा सुबह कुर्सी पर बैठे थे, तभी बाइक से आए दो अज्ञात हमलावरों ने उन्हें गोली मारी और फरार हो गए। जिसके बाद उन्हें खटीमा के अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। मामले की संवेदनशीलता देखते हुए फौरन जांच के लिए SIT का गठन कर दिया गया। बाबा पर हुए हमले की खबर जिसने भी सुनी वो फौरन गुरुद्वारे की ओर दौड़ा चला आया। मिली जानकारी के अनुसार, नानकमत्ता में डेरा प्रमुख तरसेम सिंह को हमलावरों ने तीन सेकेंड में दो गोली मारी थी। हमलावर सीसीटीवी फुटेज में कैद हुए है। एसएसपी मंजुनाथ टीसी का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है। बाइक पर पीछे बैठे हमलावर ने दो गोली मारी। घटनास्थल से सुबूत जुटाने के लिए फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम मौके पर है। उत्तराखंड पुलिस का कहना है कि नानकमत्ता गुरुद्वारा कार सेवा प्रमुख की हत्या और जांच के लिए एसआईटी की टीम गठित की गई है।

whatsapp whatsapp