Wednesday, 05-08-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

बसपा कार्यकर्ताओं ने दिखाई ताकत, 2027 में सत्ता वापसी का लिया संकल्प मनाया जन्मदिन

रिपोर्ट रजनेश श्रीवास्तव

बरेली में उत्साह के साथ मनाया गया मायावती का 70वां जन्मदिन


बसपा कार्यकर्ताओं ने दिखाई ताकत, 2027 में सत्ता वापसी का लिया संकल्प




बरेली। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री बहन मायावती का 70वां जन्मदिन बरेली में पूरे उत्साह और जोश के साथ मनाया गया। इस मौके पर बरेली मंडल के सैकड़ों बसपा कार्यकर्ता और समर्थक एकत्र हुए। ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच कार्यकर्ताओं ने नृत्य किया और बहन मायावती के समर्थन में नारे लगाकर अपना जोश दिखाया। कार्यक्रम में बामसेफ से जुड़े पदाधिकारियों की भी सक्रिय भागीदारी रही। वक्ताओं ने कहा कि बहन मायावती ने बहुजन समाज को न सिर्फ राजनीतिक पहचान दिलाई, बल्कि उन्हें हक और सम्मान के लिए संगठित किया। नेताओं ने कहा कि आज भी वंचित, दलित और पिछड़े वर्गों के लिए उनका नेतृत्व सबसे मजबूत आवाज बना हुआ है जन्मदिन समारोह के दौरान वक्ताओं ने वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी को एक बार फिर सत्ता में लाने का सामूहिक संकल्प लिया। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और जन-जन तक पार्टी की नीतियों को पहुंचाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुख्य मंडल प्रभारी रणवीर सिंह, राजेश सागर, मंडल प्रभारी राजवीर सिंह, डॉ. जयपाल सिंह सहित कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में समर्थक पहुंचे, जिससे आयोजन स्थल पर भारी भीड़ रही।कार्यक्रम के दौरान एक अहम राजनीतिक घटनाक्रम भी सामने आया। शहर के जाने-माने सर्जन डॉ. फाजिल ने अपने समर्थकों के साथ बहुजन समाज पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। बताया गया कि इससे पहले वह कुछ समय तक आजाद समाज पार्टी से भी जुड़े रहे थे। उनके बसपा में शामिल होने को संगठन की मजबूती के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

कार्यक्रम के अंत में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां साझा कीं और पार्टी को और मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।

whatsapp whatsapp