बिजली विभाग की लापरवाही, टला बड़ा हादसा
बिजली विभाग की लापरवाही, टला बड़ा हादसा
बरेली। बिजली विभाग ने जगह जगह तकनीकी खराबी के कारण मोबाइल ट्रांसफार्मर लगा रखे हैं परंतु वहां की कमी को दूर करके मोबाइल ट्रांसफर हटाना भूल जाते हैं शहर की तमाम सड़कों एवं गलियों में इसी तरह बिजली विभाग द्वारा मोबाइल ट्रांसफार्मर लगाकर लावारिस छोड़ दिए गए हैं जिस वजह से आए दिन हादसे होते रहते हैं बताते चलें गुरुवार देर रात कोहड़ा पीस पेट्रोल पंप के पास स्थित बिजली घर के बाहर मोबाइल ट्रांसफार्मर लगा रखा है जिसमें शायद देर रात बारिश की बजह से कार चालक उसमें घुस गया गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ फिलहाल कार चालक अपनी कार छोड़कर चला गया अभी तक कार स्वामी का पता नहीं चल सका है।