कहाँ और कब होगी सप्ताहिक बंदी
कहाँ और कब होगी सप्ताहिक बंदी
उल्लंघन किए जाने पर नियमानुसार कार्यवाही डीएम
बरेली। जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने जनपद की समस्त नगर पालिकाएं, जहां उत्तर प्रदेश दुकान एवं वाणिज्य अधिष्ठान अधिनियम लागू है, में साप्ताहिक बंदी के दिन में कोई परिवर्तन नहीं किया है। गत वर्ष नगर निगम एवं कैन्टोंमैंट बोर्ड, नगर पालिका परिषद, आंवला, बहेड़ी, नवाबगंज, मीरगंज, नगर पंचायत सेंथल, रिठौरा, धौरा-टांडा, रिछा, फतेहगंज (पश्चिमी), शाही, शीशगढ़, सिरौली, शेरगढ़, ठिरिया निजावत खां, फतेहगंज (पूर्वी) में स्थित समस्त दुकानों और वाणिज्य अधिष्ठानों के लिए साप्ताहिक बंदी का दिन निर्धारित किया गया था जो इस वर्ष भी प्रभावी है। जिलाधिकारी ने कहा कि रविवार को बरेली नगर में श्यामतगंज, कालीबाड़ी, मारवाड़ीगंज, माधोवाड़ी, नरकुला गंज, पुरानी माचिस फैक्ट्री, नई बस्ती, गंगापुर, कचहरी रोड, कचहरी स्टेट बैंक तिराहे से जंक्शन रेलवे स्टेशन तक तथा रेलवे स्टेशन से मालगोदाम रोड, चौपला तिराहे तक समस्त दुकानों और वाणिज्य अधिष्ठानों के लिए, हजियापुर क्षेत्र, बरेली में स्थित समस्त दाल, तेल एवं राईस मिलों के लिए। सिविल लाइन्स क्षेत्र में कालेज रोड स्थित सभी बुक सेलर्स एवं स्टेशनरी की दुकानों /प्रतिष्ठानों के लिये, नगर बरेली में स्थित समस्त कैरोसीन ऑयल एवं सीड्स के थोक विक्रेताओं के लिये, नगर पालिका परिषद, बहेड़ी में स्थित समस्त फोटोस्टेट की दुकानों के लिए, नवाबगंज में स्थित समस्त फोटोस्टेट, फोटोग्राफी, कम्प्यूटर एवं फार्म विक्रेता की दुकानें बंद रहेंगी। सोमवार को नगर पालिका परिषद फरीदपुर, नगर पंचायत रिठौरा, धौरा टांडा एवं ठिरिया निजावत खां की समस्त दुकान और वाणिज्य अधिष्ठान बंद रहेंगे। मंगलवार को सुभाषनगर, बदायूं रोड, छोटी रेलवे लाइन क्रांसिग से नगर निगम सीमा तक तथा नगर पंचायत सेंथल में स्थित समस्त दुकानों और वाणिज्य अधिष्ठान बंद रहेंगे। बरेली जनपद में उपरोक्त समस्त नगरों में स्थित हेयरड्रेसर्स एवं ब्यूटी पार्लर की दुकानें भी मंगलवार को बंद रहेंगी। बुधवार को बरेली नगर में बी.आई. बाजार, सदर बाजार, तोपखाना व छावनी की समस्त दुकान और वाणिज्य अधिष्ठान बंद रहेंगे। नगर पालिका परिषद बहेड़ी, नवाबगंज में स्थित समस्त फोटोस्टेट, फोटोग्राफी, कम्प्यूटर एवं फार्म विक्रेता की दुकानों को छोड़कर शेष नवाबगंज में स्थित समस्त दुकान और वाणिज्य अधिष्ठान बंद रहेंगे। गुरुवार को सिविल लाईन के प्रस्तर-1 (क) में वर्णित क्षेत्रों को छोड़कर सिविल लाईन क्षेत्र की समस्त दुकानों और वाणिज्य अधिष्ठानों सहित मोटर साईकिल/स्कूटर, कार एवं जीपों की मरम्मत के वर्कशाप तथा स्पेयर पार्टस की समस्त दुकानें बंद रहेंगी। इज्जत नगर, राजेंद्र नगर, गांधी नगर, इंदिरा नगर, जानकीपुरम, पटेल नगर, एकता नगर, आई.वी.आर.आई. रोड बरेली की समस्त दुकानों और वाणिज्य अधिष्ठान बंद रहेंगे। कुतुबखाना चौराहा से बड़ा बाजार किला फाटक तक, आलमगीरी गंज, बॉस मण्डी, सराय खाम, नैनीताल रोड, कोहाड़ापीर, इज्जतनगर, नगर निगम सीमा तक, चौपला चौराहे से एवं अयूब खां चौराहे तक एवं अयूब खां चौराहे से बरेली कालेज गेट तक तथा चौपला चौराहे से कुतुबखाना चौराहे तक की समस्त दुकानें एवं वणिज्य अधिष्ठान बंद रहेंगे। बरेली नगर निगम क्षेत्र के अन्य अवशेष क्षेत्रों में स्थित समस्त दुकान एवं वाणिज्य अधिष्ठान बंद रहेंगे।
शुक्रवार को नगर पंचायत रिछा, शीशगढ़, शाही, मीरगंज, फतेहगंज (पश्चिमी) की समस्त दुकान एवं वाणिज्य अधिष्ठान बंद रहेंगे। शनिवार को नगर पालिका परिषद, आंवला, मीरगंज, नगर पंचायत फतेहगंज (पूर्वी), सिरौली की समस्त दुकानें एवं वाणिज्य अधिष्ठान बंद रहेंगे।